Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने रातों-रात पॉपुलैरिटी हासिल की है. आज हम आपको बॉलीवुड की उस हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिनकी नीली आंखों के लोग दीवाने थे, लेकिन उनकी एक गलती ने पूरा करियर तबाह कर दिया था. आइए जानते हैं कि ये कौन अभिनेत्री हैं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी
बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने दौर में इंडस्ट्री में राज किया है. हम आज जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मंदाकिनी हैं, जो अपने दौर में बॉलीवुड की पॉपुलर हीरोइनों में से एक रही हैं. एक साधारण से परिवार में जन्मी इस लड़की की आंखों में बड़े पर्दे पर चमकने के बड़े-बड़े ख्वाब थे और हुआ भी ऐसा है, लेकिन बहुत लंबे समय के लिए नहीं.
फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’
मंदाकिनी को महज 21 साल की उम्र में ही, वो शोहरत मिल गई थी, जिसने उन्हें रातों-रात पूरे देश का क्रश बना दिया था. दरअसल, शोमैन राज कपूर के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने उनकी लाइफ को बदल दिया था. मंदाकिनी जब पर्दे पर आती थी, तो उनकी मासूमियत, नीली आंखें और बेमिसाल खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींच लेती थी.
बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर नॉमिनेशन
हालांकि, इस फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे भी थे, जिन्होंने बवाल मचा दिया था. भले ही फिल्म के कई सीन बहस का विषय बने थे, लेकिन ये साल 1985 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इस फिल्म ने मंदाकिनी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था.
फिल्मों के आने लगे ऑफर
मंदाकिनी का डेब्यू बेहद धमाकेदार था. इस फिल्म के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई और उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे. मंदाकिनी ने ‘डांस डांस’, ‘प्यार करके देखो’ और ‘कहां है कानून’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस को मंदाकिनी नाम भी राज कपूर ने ही दिया था.
एक गलती और करियर बर्बाद
एक तरफ तो मंदाकिनी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी थी, लेकिन दूसरी ओर 90 के दशक की शुरुआत में वो एक बड़े विवाद में फंस गई थीं. दरअसल, उस वक्त गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ उनकी फोटोज सामने आईं, लेकिन मंदाकिनी ने दाऊद के साथ किसी भी रिश्ते से हमेशा साफ इनकार किया. इन अफवाहों की वजह से उनके करियर और इमेज को भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद एक्ट्रेस को फिल्मों के कम ऑफर आने लगे और धीरे-धीरे मंदाकिनी चकाचौंध की दुनिया से पूरी तरह गायब हो गईं.
यह भी पढ़ें- 74 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने फ्लॉप होने के बावजूद जीते 16 अवॉर्ड, IMDB रेटिंग भी करेगी हैरान
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines