Bollywood Actress: बॉलीवुड हसीनाओं के करियर की अगर बात हो, तो हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेसेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. हालांकि, हर कलाकार के करियर में हर तरह का समय आता है, फिर चाहे वो कोई अदाकारा हो या फिर कोई एक्टर ही क्यों ना हो? आज हम आपको बॉक्स ऑफिस की 'गोल्डन गर्ल' कही जाने वाली उस हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो चार साल से एक हिट फिल्म के लिए हाथ-पैर मार रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कियारा आडवाणी हैं. कियारा ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है, लेकिन अब कियारा एक सिंगल हिट फिल्म के लिए तरस रही है. कियारा ने एक हिट फिल्म के लिए साउथ तक में कदम रखा, लेकिन फिर भी उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई.

---विज्ञापन---

खेला बड़ा दांव

साल 2022 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद से कियारा ने कोई ऐसी फिल्म नहीं दी है, जिसने कुछ धमाका किया हो. इसलिए कियारा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जरिए पैन-इंडिया स्टार बनने का बड़ा भी दांव खेला था, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ. कियारा ने मोटे बजट की फिल्म 'गेम चेंजर' साइन की और उम्मीद की गई कि शायद ये फिल्म कुछ कमाल करेगी.

---विज्ञापन---

राम चरण भी लीड रोल में

लगभग 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और फिल्म का बुरा हाल हुआ. इस फिल्म में कियारा के साथ राम चरण भी अहम किरदार में थे. साल 2022 के बाद से कियारा के खाते में कोई ऐसी फिल्म नहीं है, जिससे उन्हें कुछ सक्सेस मिली हो.

---विज्ञापन---

यश की फिल्म 'टॉक्सिक'

वहीं, अब एक्ट्रेस जल्द ही कन्नड़ स्टार यश की 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी. इस फिल्म से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इस फिल्म को टिकट खिड़की पर सफलता मिलती है या नहीं. अब हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन रिलीज हुई वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसे 2 सुपरस्टार्स ने ठुकराया, फिर चमक उठी थी अनिल कपूर की किस्मत

---विज्ञापन---