Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरु में कई उतार-चढ़ाव झेले हैं. कुछ एक्ट्रेसेस ने साउथ से अपने करियर की शुरुआत की और फिर हिंदी सिनेमा में आकर पॉपुलर हो गईं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने डेब्यू तो साउथ से किया था, लेकिन आज वो बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
बॉलीवुड की पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेस
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण हैं. आज के समय में दीपिका पादुकोण बेहद पॉपुलर हैं और उनका अपना फैनबेस हैं, लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि दीपिका पादुकोण ने साउथ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से की थी शुरुआत
जी हां, दीपिका पादुकोण ने साल 2006 की कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. दीपिका ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और आज वो बॉलीवुड की इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने तीन-तीन 1000 करोड़ी (ब्लॉकबस्टर) ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.
तीन-तीन 1000 करोड़ी फिल्में
दीपिका पादुकोण ने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्मों के साथ 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई का रिकॉर्ड बनाया है और उनके कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा 10,000 करोड़ से ऊपर है. दीपिका के करियर की कई फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी चर्चा में रहती हैं. इसमें ‘पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, और ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं.
दीपिका की फीस
आज के टाइम में दीपिका महंगी एक्ट्रेसेस में आती हैं और एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं. Koimoi की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए लगभग 15-20 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं, जिसमें 3 फिल्मफेयर, 7 आईआईएफए (IIFA) और 10 स्क्रीन अवार्ड्स शामिल हैं. दीपिका ने इसके अलावा भी अवॉर्ड जीते हैं.
यह भी पढ़ें- 15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने लूटा था बॉक्स ऑफिस, 2 घंटे 20 मिनट की मूवी को मिली है तगड़ी रेटिंग
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines