15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने लूटा था बॉक्स ऑफिस, 2 घंटे 20 मिनट की मूवी को मिली है तगड़ी रेटिंग
South Low Budget Film: साउथ की एक फिल्म ऐसी है, जो सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने बवाल काट दिया और 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
South Low Budget Film: साउथ की कई फिल्में ऐसी हैं, जो कम बजट में बनी हैं, लेकिन फिर भी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की है. आज हम आपको एक ऐसी ही कम बजट वाली फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन किया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
विज्ञापन
2022 में आई फिल्म ‘कार्तिकेय 2’
दरअसल, हम जिस साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2022 में आई फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ है. फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ को बेहद कम बजट में बनाया गया था, लेकिन जब ये फिल्म थिएटर में आई, तो लोगों को इतनी पसंद आई कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की और मेकर्स को मालामाल कर दिया.
विज्ञापन
15 करोड़ रुपये था फिल्म का बजट
फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 121.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, फिल्म का नेट इंडियन कलेक्शन 84.55 करोड़ रुपये था.
फिल्म ने किया कमाल का कलेक्शन
इसके अलावा इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में 20 करोड़ रुपये कमाए थे. साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 15.5 करोड़ रुपये था. भले ही फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और बेहद शानदार कलेक्शन किया है. 2 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म पौराणिक कथाओं पर बेस्ट है.
विज्ञापन
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.8 की रेटिंग मिली है. फिल्म का डायरेक्शन चंदू मोंडेटी ने किया है. इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी ने बेहद अहम किरदार निभाया है. सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ को अगर आप घर बैठे देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप जी5, यूट्यूब औप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.