Bollywood Actress: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढाव देखे हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थी, लेकिन फिर उनका करियर लगातार डूबता चला गया. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन एक्ट्रेस हैं और कैसे इनके करियर को सहारा मिला?
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से अमीषा पटेल हैं. अमीषा पटेल ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तो उनके डेब्यू ने बवाल काट दिया था. अपनी पहली ही फिल्म से वो रातोंरात स्टार एक्ट्रेस बन गई थीं और हर तरफ उनकी तारीफ हो रही थी.
अमीषा का डूबता करियर
इसके बाद अमीषा के पास ऑफर्स की लाइन लग गई थीं. हालांकि, फिर एक ऐसा वक्त आया जब अमीषा का करियर डूबता चला गया और उनकी फिल्मों को लोगों ने बिल्कुल प्यार नहीं दिया. फिर सनी देओल के साथ उनकी एक फिल्म ने उनके करियर की डूबती लुटिया बचाई और इसे सहारा दिया.
फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’
अमीषा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखते ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली और फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में उन्हें लोगों ने बेहद प्यार दिया था. ये वो किरदार है, जो आज भी लोगों के जहन में है. हालांकि, अमीषा के लिए ये रोल पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था और इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की थी.
एक्टिंग करियर की शुरुआत
अमीषा ने साल 2000 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में उनके बेटे ऋतिक ने भी डेब्यू किया था. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और अमीषा रातों-रात स्टार बन गईं.
फिल्म ‘गदर 2’ से मिली सफलता
इसके बाद अमीषा के करियर में गिरावट आने लगी और उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी. फिर लंबे समय बाद साल 2023 में सनी देओल के साथ आई फिल्म ‘गदर 2’ से अमीषा के करियर को नई दिशा मिली और वो सकीना के किरदार में फिर छा गईं और उनके डूबते करियर को फिल्म का सहारा मिल गया.
यह भी पढ़ें- 44 साल का वो एक्टर, जिसकी एक्स वाइफ 41 की उम्र में बनेंगी दुल्हन,
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
20 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
22 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines