Sunil Grover Birthday: टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद संघर्ष किया है. बड़ा नाम कमाने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बारे में बता रहे हैं, जो एक मीडियम फैमिली से आते हैं और उनका परिवार छोटा था, लेकिन फिर भी उन्होंने मुंबई तक का सफर किया और खुद को साबित किया. आइए जानते हैं सुनील के संघर्ष के बारे में…
सुनील ग्रोवर बन चुके हैं स्टार कॉमेडियन
हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली में 3 अगस्त 1977 को सुनील ग्रोवर का जन्म हुआ था. सुनील को बचपन से ही एक्टिंग और लोगों को हंसाने का शौक था. सुनील ग्रोवर मीडियम फैमिली से आते हैं. उन्होंने एक छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर तय किया है. अब ग्रोवर कामेडी की दम पर कॉमेडियन स्टार बन गए हैं और उन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं.
जसपाल भट्टी से मिले सुनील
पंजाब यूनिवर्सिटी के थिएटर विभाग से पीजी करने के बाद सुनील एक्टिंग में किस्मत आजमाने मुंबई चले गए थे. सुनील ने बहुत मेहनत की और तब जाकर उन्हें फिल्में और टीवी शोज मिले. सुनील विदेशों में स्टेज शो भी करते हैं. थिएटर में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद उनकी मुलाकात मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी से हुई थी.
सुनील की कमाई
जसपाल ने उनके टैलेंट को पहचाना और साल 1995 में अपने शो ‘फुल टेंशन’ से उन्हें पहला बड़ा मौका दिया. सुनील का शुरुआती सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. कई बार उन्हें रिजेक्शन भी झेलने पड़े. एक बार सुनील ने बताया था कि शुरुआती दिनों में उनकी कमाई सिर्फ 500 रुपये महीने के आसपास थी और वो अपनी बचत और परिवार की मदद से किसी तरह अपना सपना जिंदा रखे हुए थे.
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’
साल 2013 में सुनील की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ आया, जब वो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का हिस्सा बने. गुत्थी का किरदार इतना हिट हुआ कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा गुत्थी के नाम से ही पहचानने लगे. इसके बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी के किरदारों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया और वो लोगों के दिलों पर राज करने लगे.
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’
फिर साल 2017 में कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और दोनों कई साल तक साथ नजर नहीं आए. हालांकि साल 2024 में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के जरिए दोनों ने फिर साथ काम किया और फैंस को उनकी जोड़ी दोबारा देखने का मौका मिला. इसके अलावा सुनील ने वेब सीरीज में भी काम किया है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म ने काटा बवाल, 4 दिन में कर डाली 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines