Bollywood Actor: बॉलीवुड के हर एक कलाकार ने सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए बेहद मेहनत की है. हर एक स्टार का अपना अलग स्ट्रगल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के एक कलाकार ने अपनी नौकरी छोड़कर एक्टिंग की राह पकड़ी थी. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन एक्टर हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है, लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए ये सफर आसान नहीं रहा और उन्होंने इसके लिए बेहद मेहनत की है.
केमिस्ट की नौकरी की
नवाज की लाइफ में खूब स्ट्रगल रहा है और उन्होंने वडोदरा की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी की थी. हालांकि, नवाज के दिल में एक्टिंग थी और वो फिल्मों में आना चाहते थे. इसलिए उन्होंने छोटे शहर से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने के लिए अपना रास्ता चुना और बिना हार माने आगे बढ़ते रहे.
फिल्मों में जाने का सपना
गौरतलब है कि नवाज का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे से कस्बे बुढ़ाना में हुआ था, लेकिन फिर भी उन्होंने इतने बड़े सपने देखें और वो दुनियाभर में पॉपुलर हो गए. बचपन से ही उन्होंने फिल्मों में आने का सपना देखा था. पढ़ाई पूरी करने के बाद नवाज नौकरी की तलाश में गुजरात के वडोदरा पहुंचे थे.
केमिस्ट के तौर पर किया काम
यहां आने के बाद उन्होंने एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम किया. ये ऐसी नौकरी थी, जिसमें उन्हें कई तरह के केमिकल की जांच करनी पड़ती थी. अब जिसने बचपन से फिल्मों में आने का सपना देखा था, वो भला नौकरी में कैसे मन लगा पाता. नवाज, नौकरी तो कर रहे थे, लेकिन उनका मन फिल्मों में अटका हुआ था.
नौकरी छोड़ने का फैसला
इसके बाद नवाजुद्दीन ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और वो दिल्ली आ गए. उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में एडमिशन लिया और एक्टिंग को समझने लगे. इस दौरान खर्च निकालने के लिए उन्होंने वॉचमैन की नौकरी की और फिर मुंबई का रुख किया. मुंबई आने के बाद उन्हें फिल्मों में बहुत छोटे रोल मिले.
फिल्म ‘सरफरोश’
फिर साल 1999 में आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ में अभिनेता को छोटा सा रोल मिला. इसके बाद ‘शूल’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और कई फिल्मों में उन्होंने छोटे-छोटे रोल निभाए, लेकिन फिर भी उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली, लेकिन फिर भी नवाज लगातार मेहनत करते जाते हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं.
फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’
इसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आया और निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में फैजल खान के किरदार ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया. इस फिल्म के बाद लोग उनके अभिनय के दीवाने हो गए और उन्हें एक अलग पहचान मिल गई. फिर नवाज लगातार कई फिल्मों में नजर आए.
नवाज को मिल चुके हैं अवॉर्ड्स
इसके बाद नवाजुद्दीन ने ‘द लंच बॉक्स’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘रमन राघव 2.0’, ‘मंटो’, ‘ठाकरे’, और ‘रात अकेली है’ जैसी कमाल की फिल्मों में काम किया. एक्टर ने ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी वेब सीरीज में भी दमदार अभिनय किया. नवाजुद्दीन को अपने अभिनय के लिए कई बड़े पुरस्कार भी मिले. फिल्म ‘मंटो’ और ‘रमन राघव 2.0’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तारीफ मिल चुकी है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जिसमें थे 3 सुपरस्टार्स, अब तीनों ही ट्रेडिंग में, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
23 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines