Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. कपल की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. कुछ ही दिनों पहले सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ली है और उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने का प्लान बना रहे हैं. इस बीच अब सुनीता अहूजा का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुनीता अहूजा
पति गोविंदा से अनबन के बीच सुनीता अहूजा को जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान वो पैपराजी को इग्नोर करती नजर आईं. इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि सुनीता जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान सुनीता, पैपराजी से बचती नजर आईं और अक्सर मीडिया से बात करने वाली सुनीता ने पैप्स से भी कोई बातचीत नहीं की है.
सिंपल लुक में आईं नजर
वहीं, अगर लुक की बात करें तो इस दौरान सुनीता बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और स्ट्राइप्ड पलाजो के साथ चश्मा, माथे पर पीला तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में ब्रेसलेट पहन रखा था. वीडियो के सामने आने के बाद उनका लुक भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
धार्मिक यात्रा पर हैं सुनीता
खबरों की मानें तो, जानकारी मिली है कि इन दिनों सुनीता धार्मिक यात्रा पर हैं. जानकारी के अनुसार, संड को जयपुर के एक होटल में ठहरने के बाद वो सोमवार को खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना होंगी, जहां सुनीता, बाबा श्याम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगी.
सुनीता का दावा
गौरतलब है कि इसके पहले सुनीता को मुंबई के फैमिली कोर्ट में भी देखा गया था, जिसके बाद गोविंदा और उनके तलाक की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था. हालांकि, सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली और अब वो एक्टर से अलग नहीं हो रही हैं, लेकिन सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की तैयारी में थे.
गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा?
सुनीता का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है. उनका कहना है कि मैंने तलाक का केस वापस ले लिया है क्योंकि वो शादी करने के प्लान में थे. इतना ही नहीं बल्कि इस पूरे मामले पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इंडिया टुडे से बातचीत में सुनीता के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. शशि ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और ना ही ऐसा कुछ होने वाला है.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने 10वें दिन भी किया तगड़ा कलेक्शन, Batwara 1947 की फूली सांसें, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines