Ajay Devgn Fees For Crime Patrol: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों ‘क्राइम पेट्रोल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. अजय देवगन शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. अजय को शो के होस्ट के रूप में देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच अब चर्चा हो रही है कि शो को होस्ट करने के लिए अजय कितनी फीस ले रहे हैं? आइए जानते हैं अजय की फीस से जुड़ी डिटेल्स…
अजय देवगन की फीस
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने सोनी के साथ 15 एपिसोड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस पूरे सीजन के लिए अजय ने करीब 90 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. हालांकि, इसको लेकर अजय देवगन, सोनी टीवी या सोनीलिव की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.
31 अगस्त से शुरू हुआ शो
गौरतलब है कि अजय देवगन, ‘क्राइम पेट्रोल 2026- क्राइम का करंट सीजन’ के होस्ट के तौर पर नई पारी शुरू कर चुके हैं. अजय ने शो में अनूप सोनी की जगह ली है. शो का नया सीजन बीते दिन यानी 31 अगस्त से सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है और इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है. इस शो का भी अपना फैनबेस है, जो शो के लिए एक्साइटेड नजर आता है.
अजय का वर्कफ्रंट
अजय देवगन को बतौर होस्ट भी लोगों का खूब प्यार मिलता है. अजय ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि होस्टिंग के स्टाइल से भी लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं. इसके अलावा अगर अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को हाल ही में फिल्म ‘धमाल 4’ में देखा गया था. बता दें कि ‘धमाल’ की फ्रंचाइजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई और इसने शानदार कमाई की.
फिल्म ‘दृश्यम 3’
इतना ही नहीं बल्कि अब अजय देवगन अपनी आने वाले फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं. दृश्यम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर किया था और अब तीसरी और आखिरी फिल्म का भी लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. बताते चलें कि ‘दृश्यम 3’ को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की रिलीज का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है.
फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं अजय
वहीं, अगर फिल्म के लिए अजय की फीस की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और वो विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म में काम करने के लिए निर्माताओं ने अजय को 18 से 22 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए हैं और वो फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं.
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? टिकट के प्राइज ने उड़ाए होश
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines