Biggest Donor in Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Prathishtha) का समारोह आज अयोध्या में बहुत ही भव्य तरीके से किया गया। इसकी तैयारी काफी दिन से चल रही थी। काफी लोगों ने इस दौरान राम मंदिर निर्माण के लिए अच्छा-खासा दान दिया है। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बिजनेसमैन के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने राम मंदिर के ग्रोथ में बड़ा योगदान दिया। अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड और साउथ के भी सुपरस्टार ने इसमें फंड दिया है। सब ने अपनी-अपनी श्रद्धा के हिसाब से धनराशि दी है। ऐसे में आपको बताते हैं इन सेलेब्स में से किसने सबसे ज्यादा योगदान दिया है, ये बॉलीवुड के नहीं साउथ के सुपरस्टार हैं।
किसने दिया सबसे ज्यादा दान?
साउथ स्टार पवन कल्याण ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 30 लाख का दान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण ने ने यह राशि पिछले महीने के अंत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दान की थी। पवन कल्याण साउथ के जाने-माने सुपरस्टार हैं, जिन्होंने ब्रो, कुशी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि मनोज जोशी, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार सहित कई अन्य सितारों ने कितना दान दिया है, इसको लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें-रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड सिंगर्स छाए
प्रणिता सुभाष ने दिए 1 लाख
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने एक लाख का दान दिया है। ये साउथ की जानी-मानी सुपरस्टार है जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मंदिर के निर्माण में ईंट दान की है, साथ ही मशहूर एक्टर टीवी मुकेश खन्ना जिन्होंने महाभारत में भीष्मा का रोल प्ले किया है, उन्होंने 1 लाख से ज्यादा की धनराशि एमएलए को दान दी है।
अयोध्या में सेलेब्स ने गाए भजन
बता दें, समारोह में पहुंची कई बॉलीवुड सेलेब्स की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कंगना रनौत, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सोनू निगम से लेकर कई बॉलीवुड सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम भजन गाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और पूरी तरह से राम भक्ति में लीन नजर आएं ।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines