Bigg Boss 17: बिग बॉस के सीजन 17 (Bigg Boss 17) में पहले दिन से ही विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की बीच गहमागहमी जारी है। शो में दोनों की आए दिन तकरार होती रहती है। बिग बॉस के पिछले एपिसोड में देखा गया, अंकिता, ईशा और आयशा आपस में बातचीत करते हैं कि फिनाले वीक में आने के बाद से मन्नारा चोपड़ा का व्यवहार काफी बदल गया है और कैसे वो सबके साथ लड़ाई कर रही हैं। विक्की उनकी ये बात सुन लेते हैं और बीच में बोलते हैं, मैं इस बात से ऊब चुका हूं और वो उनसे इस बारे में दोबारा बात न करें।
विक्की का सपोर्ट चाहती हैं अंकिता
अंकिता इसके बाद फिर से ईशा से बात करने लगती हैं और मन्नारा का टॉपिक छेड़ती हैं। ये सुन विक्की जैन उन्हें इग्नोर मारते हैं और उनपर हंसने लगते हैं। इस बात का अंकिता को बहुत बुरा लगता है वो कमरे में जाकर रोने लगती हैं। अंकिता बोलती हैं , तुम मेरे पर हंस क्यों रहे हो, क्या मैं मजाक कर रही थी, रोते हुए अंकिता आगे कहती हैं, मेरा मजाक बन गया है इस घर में, मैं बैलेंस रखने की कोशिश करती हूं, मुझे उससे कोई लड़ाई नहीं करनी है, बस उसका सपोर्ट चाहिए।
ये भी पढ़ें-Ankita पर सास ने लगाया सिम्पथी लेने का इल्जाम
तुम ओवररिएक्ट कर रही हो-विक्की
अंकिता ने आगे ये तक कहा, विक्की की वजह से उनका कॉन्फिडेंस कम हो गया है, मैं अब कुछ भी बोलने से डरती हूं, ये हर जगह मुझे टोकता है। विक्की भी अंकिता की इन बातों पर रिएक्ट करते हैं। विक्की कहते हैं, क्या बोलते हुए डरी हो, तुम ओवररिएक्ट कर रही हो, मैं इस वजह से ही तुम से बात नहीं करता, विक्की अंकिता से आगे पूछते हैं, कौन-सी बात बोलते हुए डरी हो? वहीं विक्की और अंकिता की लड़ाई देख उनके फैंस को उनकी चिंता हो गई है और वो बार-बार बोल रहे हैं कि दोनों को इस तरह नहीं लड़ना चाहिए और वो ये जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि शो खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता किस मोड़ पर जाएगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines