---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

‘भारत भाग्य विधाता vs मैं वापस आऊंगा…’, कौन-किससे आगे, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का कैसा हाल?

Bharat Bhagya Vidhata vs Main Vapas Aaunga: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में...

---विज्ञापन---

Bharat Bhagya Vidhata vs Main Vapas Aaunga: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर आने वाली हर फिल्म से उम्मीद की जाती है कि वो अच्छी कमाई करें. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों में टक्कर हो जाती है और इसका सीधा असर उन फिल्मों की कमाई पर पड़ता है. इन दिनों भी ऐसा ही कुछ हो रहा है.

‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’

दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है. ये दोनों फिल्में एक ही दिन यानी 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी. हालांकि, दोनों फिल्मों में कमाई में बड़ा अंतर आ रहा है. इन फिल्मों की रिलीज को आठ दिन पूरे हो गए हैं और आज 9वां दिन है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की 8वें दिन की कमाई की अगर बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राईडे को 0.10 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 6.65 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई

वहीं, अगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 14.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इन दोनों फिल्मों में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ कमाई के मामले में बेहद आगे चल रही है.

---विज्ञापन---

फिल्मों की कहानी

साथ ही अगर इन फिल्मों की कहानी की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित देशभक्तिपूर्ण ड्रामा है. इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं और लोग उनकी जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, अगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म की बात करें तो इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में दिलजीत के अलावा शरवरी और नसीरुद्दीन शाह भी हैं. फिल्म में पार्टिशन की कहानी और रोमांस है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: राम चरण की ‘पेद्दी’ के आगे ध्वस्त हुई वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने कमाए ज्यादा करोड़

---विज्ञापन---

First published on: Jun 20, 2026 06:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola