Batwara 1947 vs Awarapan 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन 2’ आज 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं. दोनों ही फिल्मों में पहले दिन तगड़ी टक्कर देखने को मिली. 19 साल बाद सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्में टिकटें खिड़की पर आमने-सामने खड़ी हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों में किसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है?
‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के एक ही दिन रिलीज होने का असर इनकी कमाई पर देखने को मिल रहा है. Sacnilk के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो इसकी उम्मीद के हिसाब से कम है और टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ हल्की नजर आ रही है.
किसे मिलेगी बड़ी ओपनिंग?
वहीं, फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दमदार ओपनिंग की है और खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 8.01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ऐसे में अब ये आंकड़े देख लग रहा है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ ज्यादा बड़ी ओपनिंग करेगी. हालांकि, फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े अभी शुरुआती हैं और रात तक इनमें उछाल आएगा, लेकिन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन कम है और इसके हिसाब से ये ‘आवारापन 2’ से मात खाती नजर आ रही है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज को तैयार
दोनों फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े देखकर ये लग रहा है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ को ही बड़ी ओपनिंग मिलेगा. ऐसे में अगर ऐसा हुआ, तो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि अगर ये फिल्म अभी ‘आवारापन 2’ को नहीं पछाड़ पाई, तो इसके लिए आगे भी कलेक्शन करना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.
पहले भी टकरा चुके हैं सनी और इमरान
ऐसा पहली बार नहीं है जब सनी देओल और इमरान हाशमी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं. जी हां, साल 2007 में भी ऐसा हो चुका है और दोनों बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं. उस वक्त सनी की फिल्म ‘अपने’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ एक ही दिन रिलीज हुई थी और अब 19 साल बाद फिर दोनों आमने-सामने खड़े हैं.
यह भी पढ़ें- कितने घंटे का रनटाइम, सेंसर बोर्ड से मिला ये सर्टिफिकेट, यश की Toxic पर आया लेटेस्ट अपडेट क्या?
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
58 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
23 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 day agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines