Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद थी, जो अब टूटती नजर आ रही है क्योंकि फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन बेहद खराब रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर खबर लिखे जाने तक 2.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी उम्मीद के हिसाब से बेहद कम है. फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसकी कमाई को देखकर लग रहा है कि ये 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं कर पाएगी.
शुरुआती और अनुमानित आंकड़े
हालांकि, अभी ये इस फिल्म की ओपनिंग के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें देर रात तक बदलाव देखने को मिलेगा और कल सुबह तक फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई के ऑफिशियल आंकड़े आ जाएंगे, लेकिन अगर देर रात तक भी इसकी कमाई में ज्यादा उछाल नहीं आया, तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल हो जाएगा.
स्वतंत्रता दिवस का मिल सकता है फायदा
अब उम्मीद ये की जा रही है कि फिल्म को 15 अगस्त का फायदा मिल सकता है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है, लेकिन इसका भी पता फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़ों के बाद ही लगेगा और उससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म दूसरे दिन कितना कलेक्शन करेगी.
फिल्म ‘आवारापन 2’ से हुई टक्कर
गौरतलब है कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही दोनों फिल्मों का टकराव देखने को मिला है. ऐसे में अब इसका सीधा असर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ पर देखने को मिल रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों ही फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना होता है.
यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद कहां आएगी सूर्या की फिल्म Vishwanath And Sons? जानें लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
9 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
14 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
15 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
17 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
18 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
20 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
21 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
23 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines