Badshah: बॉलीवुड रैपर बादशाह बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक तरफ बादशाह के गाने ‘टटीरी’ का विवाद, तो दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा. सोशल मीडिया पर रैपर को लेकर बहुत कुछ सुनने में आया. इस बीच अब बादशाह ने ‘टटीरी’ विवाद और शादी की वायरल फोटोज पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि बादशाह ने क्या कहा?
बादशाह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि जिंदगी बाहर से देखने में बहुत परफेक्ट लगती है, लेकिन जब कैमरा बंद होता है, तब असल में इसका बोझ समझ आता है. आपको समझ आता है कि आप अकेले इसका बोझ उठा रहे हैं और वो अलग होता है. इन दिनों मैं अपने अंदर बहुत लेकर बैठा हूं.
क्या बोले बादशाह?
बादशाह ने आगे लिखा कि लंदन ने मुझे वो बात याद दिलाई है, जिसकी जरूरत थी. उन्होंने कहा कि मैं जब O2 स्टेज से बाहर आया, तो लोगों की आवाज से मुझे वहां की एनर्जी महसूस हो गई थी. अलग-अलग शहरों से आप लोग आए हैं. अलग-अलग देशों से आप अपनी लाइफ छोड़कर आए हैं.
मैं कौन हूं और सब किसके लिए है- बादशाह
आप इस म्यूजिक के लिए और मेरे लिए वहां पहुंचे हैं. बिल्कुल इस तरह जैसे ये आपके लिए बहुत खास मायने रखता हो. उस रात मुझे फिर से याद आया कि मैं कौन हूं और सब किसके लिए है. बादशाह ने आगे लिखा कि वो लाइफ की नई शुरुआत करने जा रहे हैं और वो पहले से और भी शानदार गाने लेकर आएंगे, जिसपर वो बहुत मेहनत कर रहे हैं. साथी ही उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को भी धन्यवाद दिया.
‘टटीरी’ पर बवाल
गौरतलब है कि बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद उस गाने को हर जगह से हटाना पड़ा. हालांकि, इस गाने के लिए बादशाह ने पब्लिकली माफी भी मांगी थी. इसके बाद अब हाल ही में सोशल मीडिया पर बादशाह की उनकी कथित लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की फोटोज वायरल हुई, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें सुनने को मिली.
यह भी पढ़ें- चल नहीं सकते Anurag Dobhal, फिर भी बच्चे से मिलने पहुंचे यूट्यूबर, बेबी को देख हुए इमोशनल, कही दिल की बात
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines