Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, लगातार गिर रही कमाई, जानें लेटेस्ट कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है?

Toxic

फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई में गिरावट. IMAGE CREDIT- Kiara instagram

Toxic Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले शनिवार को 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी बीते दिन यानी फ्राईडे की कमाई से भी कम है. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिन में 190.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

विज्ञापन

कमाई में गिरावट

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 27.20 करोड़ रुपये रही. वहीं, अगर इस फिल्म की चौथे दिन की कमाई को लैंग्वेज वाइज देखें, तो इसने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी में किया है.

लैंग्वेज वाइज कलेक्शन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी शनिवार को हिंदी भाषा में 15.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. कन्नड़ में फिल्म की कमाई 6.60 करोड़ रुपये हो पाई है. मलयालम में फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तमिल में इस फिल्म की कमाई 0.75 करोड़ रुपये हुई है और तेलुगू में फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

200 करोड़ में जल्द हो सकती है शामिल

भले ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने की तैयारी कर रही है, लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद के हिसाब से ओपनिंग तो की पर टिकट खिड़की पर अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रही. फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ले पाएगी.

500 करोड़ के लिए मोटी कमाई की जरूरत

हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी क्योंकि 500 करोड़ कमाने के लिए फिल्म को मोटे कलेक्शन की जरूरत है, जो इसकी गिरती कमाई नहीं कमा सकती. वहीं, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों में रिलीज से पहले जो एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी, अब वैसा नहीं है. इसलिए फिल्म के मेकर्स को इसकी कमाई को लेकर चिंता है कि फिल्म कितना कलेक्शन कर पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ