जेब में नहीं थे मुंबई आने तक के पैसे, आज ‘वसूली भाई’ बनकर घर-घर मशहूर हैं मुकेश तिवारी
बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर का जन्म 24 अगस्त 1969 को हुआ था. उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर भी काम किया है. आज हम आपको मुकेश तिवारी के जन्मदिन उनसे जुड़ी कुछ कहानियां शेयर करने वाले हैं.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 24, 2026 00:01
बॉलीवुड फेमस एक्टर मुकेश तिवारी का जन्म आज के दिन यानी 24 अगस्त 1969 को सागर, मध्य प्रदेश में हुआ था. एक्टर ने शुरुआती शिक्षा सागर से ही पूरी की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पढ़ाई की थी. आज के दिन एक्टर हिंदी सिनेमा का एक जाना माना चेहरा है. उनकी जाने-माने कैरेक्टर आज भी लोगों के दिलों और दिमाग में छाए हुए हैं.
आपको बता दें कि एक्टर मुकेश तिवारी ने साल 1998 में आई फिल्म ‘चाइना गेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस मूवी में मुकेश ने जगीरा कि किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. इस मूवी से एक्टर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. इसके एक्टर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड से लेकर साथ सिनेमा तक कई सारी फिल्में की है.
मुकेश तिवारी ने बॉलीवुड में कौन-कौन सी फिल्में की हैं?
एक्टर ने साल 1998 में फिल्म ‘चाइना गेट’ से डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, गंगाजल, अपहरण, गोलमाल: फन अनलिमिटेड, गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 एक्टर ने वसूली भाई का रोल प्ले किया था. आज भी दर्शकों को मुकेश तिवारी का वसूली भाई वाला किरदार काफी पसंद आता है. वहीं एक्टर ने साल 2013 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का किरदार निभाया था.
वहीं एक्टर के हालिया रिलीज मूवी की बात करें, तो मुकेश तिवारी ने अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में ‘रंगवा’ का किरदार प्ले किया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर मौजूद है. मुकेश तिवारी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का खूंखार किरदार निभाया है.
मुंबई जाने के लिए नहीं थे पैसे!
आपको बता दें कि सधारण परिवार में जन्में मुकेश तिवारी के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी. उन्हें उनकी मां ने ही अकेले पाला है. कॉलेज के दौरान एक्टर को क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्होंने अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-19 क्रिकेट खेला भी है. हालांकि, मुकेश तिवारी ने बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और उन्होंने एनएसडी का फॉर्म भरा था. इतना ही नहीं मुकेश का एनएसडी में सिलेक्शन भी हो गया और वो थिएटर की दुनिया से जुड़ गए.
वहीं थिएटर के बाद एक्टर ने फिल्मों की दुनिया में अपना कदम रखा और लोगों को अपने अभिनय का जलवा दिखाया. ‘लल्लनटॉप अड्डा’ के एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि जब उनके पास फिल्म के लिए मुंबई से कॉल आया था, तो उनके पास ट्रेन पकड़ने के लिए पैसे भी नहीं थे. उस वक्त मुकेश तिवारी ने एक वॉचमैन से कुछ पैसे उधार लिए और ट्रेन पकड़ कर मुंबई आ गए.