बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन, अभी वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने मारियो गोरेटी से अपनी शादी के शुरुआती दिनों को याद किया है और बताया कि पहले उनके कैथोलिक माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे. जब उन्हें इस रिश्ते के बारे में पता चला था तो उनके अंदर इसे लेकर काफी झिझक थी. हालांकि, समय और समझ के साथ चीजें धीरे-धीरे बदल गईं. अरशद और मारिया की इंटरफेथ मैरिज थी और मारिया के पैरेंट्स इस रिश्ते के खिलाफ थे.
दरअसल, अरशद वारसी ने हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ से बात की और इस दौरान उन्होंने ससुराल वालों की घबराहट के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब उनकी बेटी ने गैर धर्म के बेरोजगार मुस्लिम लड़के से शादी करने का फैसला किया तो उनका कैसा रिएक्शन था. अरशद ने मारिया के पैरेंट्स के बैकग्राउंड और मान्यताओं को समझाते हुए कहा कि वो लोग थोड़े घबराए हुए थे. कैथोलिक लड़की और मुस्लिम लड़का. उनकी जिंदगी में ईसा मसीह के अलावा कुछ नहीं है.
यह भी पढ़ें: चौथे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘धुरंधर’, कौड़ियों की मोहताज हुई इस सुपरस्टार की फिल्म
अरशद-मारिया के रिश्ते के क्यों खिलाफ थे सास-ससुर?
अरशद ने बताया कि मारिया के पैरेंट्स को उनके भविष्य को लेकर चिंता थी और वो घबराए हुए थे. क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि मारिया किसी दूसरे कैथोलिक लड़के से शादी करेगी, जो 9-5 की जॉब करेगा. इसने मुस्लिम लड़के को पकड़ लिया और वो भी बेरोजगार है. एक्टर ने बताया कि बाद में उनकी समय के साथ चिंताएं कम होती चली गईं. क्योंकि उनका मानना है कि वो लोग जानते थे कि अरशद दिल से अच्छे इंसान हैं. उन पर भरोसा था कि वो उनकी बेटी का पूरा ख्याल रखेंगे. लेकिन, बाद में उन्हें धीरे-धीरे एहसास हुआ था कि एक्टर से बेहतर उनकी बेटी के लिए कोई नहीं है. अब सब खुश हैं.
यह भी पढ़ें: थलापति विजय ने छोड़ी एक्टिंग, साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
कैसे शुरू हुई अरशद वारसी और मारिया की लव स्टोरी?
इसके साथ ही अगर अरशद वारसी और मारिया की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब उनकी पहली मुलाकात जेवियर कॉलेज में हुई थी. अरशद को एक कॉम्पटिशन में इनवाइट किया गया था. मारिया के साथ नाटक करने से उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया था. बाद में धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई थी. अरशद ने बताया कि मारिया ने पहले कई बार उन्हें मना किया था लेकिन अंत में वह मान गई थीं. अरशद और मारिया ने साल 1996 में शादी की थी और कपल के अब दो बच्चे हैं. एक बेटा जीक वारसी और बेटी जेने वारसी हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines