Anupam Kher New Video on Digital India: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में आए 40 साल पूरे हो चुके हैं। इन 40 सालों में उन्होंने 541 फिल्मों में काम किया है। हालांकि अनुपम खेर अब फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं।
अनुपम खेर फैंस के साथ कई मजेदार चीजें साझा करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उनके नए वीडियो में, जिसमें वो फल वाले से बात करते नजर आ रहे हैं। मगर फल वाले ने अनुपम खेर को कुछ खास तवज्जो नहीं दी। जिसके कारण एक्टर को ट्रोल होना पड़ रहा है।
अनुपम खेर का नया वीडियो
अनुपम खेर ने आज सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अनुपम खेर एक फल वाले से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा कि ये है नए और उभरते भारत की तस्वीर। राजकुमार जी मुंबई के जुहू में रेड्डी पर फल बेचते हैं। वो डिजिटल पेमेंट लेते हैं। फेस टाइम पर झांसी में अपने परिवार से बात करते हैं। खुश हैं। मुझे मास्क उतारने पर पहचानते हैं। एक राष्ट्र के रूप में अभी हमें बहुत आगे जाने की जरूरत है। लेकिन आज देश का हर आम आदमी भी सशक्त महसूस करता है। बदलाव तो आया है दोस्तों! जय हो!
फल वाले ने नहीं दी तवज्जो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुपम खेर फल वाले से बात करने की कोशिश करते हैं। मगर वो अपने परिवार से वीडियो कॉल करने में व्यस्त है। पहले तो वो अनुपम खेर को कुछ खास अहमियत नहीं देता है। मगर मास्क उतारने के बाद जब वो अनुपम खेर को पहचानता है तो अपने घर के लोगों से भी एक्टर को रूबरू करवाने लगता है। हालांकि इस दौरान फल बिक्रेता अपनी कुर्सी से ना ही उठता है और ना ही अनुपम खेर से बात करने में दिलचस्पी दिखाता है।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
अनुपम खेर का ये वीडियो देखने के बाद कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ये आपको इतना हल्के में क्यों ले रहा है? क्या इसे पता नहीं है कि आप कौन हैं? दूसरे यूजर ने कमेंट किया, सर आपको भाव नहीं दे रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, ये फल वाला इतना अव्यवहारिक क्यों था? बहुत ही अजीब सा ढंग था, बात तक नहीं की। अगले यूजर ने लिखा, पास में इतने बड़े स्टार खड़े हैं और वो कॉल पर बात करने में व्यस्त है। किसी अन्य यूजर ने कमेंट किया, कुछ खरीद लेते फोकट में समय बर्बाद कर दिया। एक और शख्स ने लिखा, अनुपम जी फल तो खरीद लेते उस फल वाले से।
हालांकि कई लोगों ने अनुपम खेर की तारीफ भी की है। एक्टर के एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, वाह अनुपम जी यही आपको दुनिया से अलग करता है। अगले यूजर ने लिखा, सर ने मास्क लगाया हुआ है इसलिए फल वाले ने सर को नहीं पहचाना।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
22 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 day agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines