हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रजनीकांत का कैमियो, डबल रोल में अनिल कपूर, 2 घंटे 55 मिनट की वो फिल्म, जो 25 साल पहले निकली थी फ्लॉप, अब इस ओटीटी पर मौजूद

Anil Kapoor Film: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई बेहद हिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको अनिल कपूर की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन
Anil Kapoor film. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Anil Kapoor Film: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तो कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद इन फिल्मों को खूब प्यार मिला. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर ने डबल रोल निभाया था. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

अनिल कपूर की फिल्म ‘बुलंदी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2000 में आई अनिल कपूर की फिल्म ‘बुलंदी’ है. 2 घंटे 55 मिनट की इस फिल्म में अनिल कपूर ने डबल रोल निभाया था. अनिल कपूर के किरदार की बात करें तो फिल्म ‘बुलंदी’ में अनिल ने धरमराज ठाकुर (दादा ठाकुर) और अर्जुन ठाकुर का किरदार निभाया था. अनिल के दोनों ही रोल को लोगों का खूब प्यार मिला था.

रजनीकांत का कैमियो

इसके अलावा इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का भी बेहद शानदार कैमियो रोल था. फिल्म में रजनीकांत ‘गजराज ठाकुर’ के कैमियो रोल में थे. इसके अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी थीं, जिन्होंने लक्ष्मी ठाकुर का किरदार निभाया था. साथ ही फिल्म में रवीना टंडन ‘मीना ठाकुर’ के किरदार में थी.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

अनिल कपूर की ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी और इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इसके अलावा अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.3 की रेटिंग मिली है.

फिल्म का कलेक्शन और बजट

अनिल कपूर की फिल्म ‘बुलंदी’ के बजट और कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 7 करोड़ रुपये था. वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का दुनियाभर का कलेक्शन 7.86 करोड़ रुपये था. फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस 6.11 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 1 घंटे 45 मिनट की वो फिल्म, जो प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड, 2025 में हुई थी रिलीज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola