KBC के फैंस को रुलाने के बाद क्या फिर से गुड न्यूज दे सकते हैं Amitabh Bachchan, वायरल पोस्ट से मिले संकेत

KBC Host Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस को केबीसी के मंच से आखिरी बार अलविदा कहा था, इस बीच अब बिग बी से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

Untitled design (1)

pic credit-instagram

विज्ञापन

KBC Host Amitabh Bachchan: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 15 वां सीजन खत्म हो गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फैंस को अलविदा कहते हुए एक भावुक स्पीच दी थी और दर्शकों को आखिरी बार केबीसी के मंच से शुभरात्रि कहा था, जिसे सुन उनके फैंस भी इमोशनल हो गए। अब उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है, खबर है कि अमिताभ बच्चन फिर से केबीसी होस्ट कर सकते हैं।

क्या है फेयरवेल स्पीच का राज?

Advertisment

सोशल मीडिया पर सामने आए लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है, ‘यह हर साल की परंपरा है, और बिग बी अगले सीजन में फिर वापस आएंगे।’ सूत्र का कहना है, ‘वो हर साल फेयरवेल स्पीच देते हैं, हालांकि इस साल उनकी स्पीच ज्यादा ही इमोशनल थी, जिसने दर्शकों को भी रुला दिया, लेकिन वो फिर से केबीसी होस्ट करेंगे और उन्हें अगले साल वापस आना चाहिए।’ हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन की तरफ से इसपर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

स्पीच देते हुए भावुक थे अमिताभ

दरअसल  अमिताभ बच्चन ने केबीसी (KBC)  के आखिरी एपिसोड के दौरान फैंस से कहा था, अब हम जा रहे हैं, और कल से ये मंच नहीं सजेगा, मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए आखिरी बार मंच से शुभरात्रि कहने जा रहा हूं। ये कहते हुए बिग बी की आवाज भारी हो जाती है और उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

विज्ञापन

2000 में शुरू हुआ था केबीसी

विज्ञापन

केबीसी एक ऐसा शो है, जिसे दुनियाभर से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, और इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी और इसे एयर होते हुए पूरे 23 साल हो चुके हैं। एक बार साल 2006 में केबीसी के सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन केबीसी के अलावा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं, अब उनकी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 12 जनवरी रिलीज होने वाली है। इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास लीड रोल में हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ