Alpha Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता चल रहा है. फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई नहीं कर पा रही है और इसका बुरा हाल नजर आ रहा है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज की 12वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘अल्फा’ का कलेक्शन
आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं यानी आज फिल्म का दूसरा मंगलवार था. फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है और इसका बेहद बुरा हाल नजर आ रहा है. Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन खबर लिखे जाने तक 0.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
टोटल कलेक्शन
फिल्म का 12वें दिन ही बेहद बुरा हाल नजर आ रहा है. हालांकि, अभी इसकी कमाई के ये ऑफिशियल नंबर नहीं है और इनमें बदलाव हो सकता है. वहीं, अगर इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 12 दिनों में सिर्फ 54.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिस हिसाब से ये फिल्म कमाई कर रही है उससे देखकर लग रहा है कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी.
फिल्म की 11 दिन की कमाई
इसी के साथ अगर इस फिल्म की बीते 11 दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 2.85 करोड़ रुपये और 7वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
लगातार कलेक्शन में गिरावट
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1.65 करोड़ रुपये, 9वें दिन 2.25 करोड़ रुपये, 10वें दिन 2.25 करोड़ रुपये और 11वें दिन 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है और इसकी गिरती कमाई मेकर्स के लिए चिंता बनी हुई है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म का टोटल कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा.
यह भी पढ़ें- क्या सच में इंतजार हुआ खत्म, भारत में कब रिलीज होगी सीएम विजय की Jana Nayagan? जानें डेट
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
23 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines