Alka Yagnik Post: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक अपनी हेल्थ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अलका की सेहत को लेकर फैंस भी टेंशन में हैं और सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच उनका व्हीलचेयर पर बैठे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब अलका ने खुद रिएक्शन दिया है और लोगों से चिंता ना करने को कहा है. आइए जानते हैं कि अपने पोस्ट में अलका ने और क्या कहा है?
अलका ने शेयर किया पोस्ट
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अलका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैंने इवेंट के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं.
क्या बोलीं अलका?
अलका ने आगे कहा कि मेरी सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है. पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं बस थक गई थी इसलिए निकलते समय मैंने व्हीलचेयर मांगी थी. अपनी इस पोस्ट में अलका ने आगे कहा कि प्लीज चिंता ना करें. मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और उन दुआओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, जिनसे मुझे लगातार हिम्मत मिलती है.
सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रही अलका
अलका ने इस बड़े सम्मान के लिए कहा कि मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूं. अलका का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. बता दें कि अलका को सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) है, जिससे सुनने में परेशान होती है.
बेहद पॉपुलर हैं अलका
वहीं, अगर अलका की बात करें तो अलका याग्निक को भारतीय संगीत की सबसे मशहूर हस्तियों में गिना जाता है. जी हां, अलका YouTube पर अब तक की सबसे मशहूर म्यूजिक आर्टिस्ट हैं. साल 2021 में 17 बिलियन और 2020 में 16.6 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. अलका का अपना फैनबेस है, जो उन्हें बेहद प्यार देता है.
यह भी पढ़ें- Moana से लेकर Spider-Man: Brand New Day तक… जुलाई में रिलीज होंगी ये हॉलीवुड फिल्में
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines