Moana से लेकर Spider-Man: Brand New Day तक... जुलाई में रिलीज होंगी ये हॉलीवुड फिल्में, देखें लिस्ट

Upcoming Hollywood Movie Releases In July 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच हम आपको जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि जुलाई में कौन-सी हॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं?

Upcoming Hollywood Movie Releases In July
1 / 6
Upcoming Hollywood Movie Releases In July. image credit- social media

विज्ञापन

मिनियंस और मॉन्स्टर्स

मिनियंस और मॉन्स्टर्स2 / 6

पियरे कॉफिन द्वारा निर्देशित, मिनियंस और मॉन्स्टर्स फिल्म अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है. क्रिस मेलेडांड्री और बिल रयान द्वारा निर्मित ये फिल्म भारत में 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

मोआना

मोआना3 / 6

थॉमस कैल द्वारा निर्देशित, मोआना 10 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ड्वेन जॉनसन, फ्रैंकी एडम्स, रेना ओवेन और अन्य कलाकारों से सजी ये फिल्म 2016 की एनिमेटेड फिल्म मोआना का लाइव-एक्शन रूपांतरण है.

द ओडिसी

द ओडिसी4 / 6

'द ओडिसी' फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित इस एक्शन फैंटेसी फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, ज़ेंडाया, रॉबर्ट पैटिन्सन और अन्य सितारों से सजी कास्ट है. इस फिल्म को 17 जुलाई, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

मोटर सिटी

मोटर सिटी5 / 6

निर्देशक पॉट्सी पोंसिरोली की फिल्म 'मोटर सिटी' में एलन रिचसन और शैलेन वुडली ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. चैड सेंट जॉन द्वारा लिखित इस एक्शन थ्रिलर का प्रीमियर 2025 में 82वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था. एक साल बाद यs फिल्म 24 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे6 / 6

डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' एक नई शुरुआत है. टॉम हॉलैंडपीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रूप में वापसी कर रहे हैं और ज़ेंडाया एमजे की भूमिका निभा रही हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में और 31 जुलाई को विश्व स्तर पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन