Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में आती हैं. आलिया का अपना तगड़ा फैनबेस है और उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है. इस बीच अब उनकी बढ़ती लोकप्रियता लेटेस्ट सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग में भी नजर आ रही है और वो भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
दीपिका-रश्मिका का पछाड़ा
दरअसल, स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया ने दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना को भी पछाड़ दिया है. जी हां, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ अब आलिया इंडिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी बन चुकी हैं.
6वें नंबर पर आलिया भट्ट
क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, आलिया ने दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे वैल्यूएबल महिला सेलिब्रिटी ब्रांड का स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, अगर आलिया की रैंकिंग की बात करें तो जहां शाहरुख खान ने ओवरऑल रैंकिंग में टॉप स्थान बनाए रखा, तो वहीं आलिया ने $93.9 मिलियन (लगभग 892 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यूएशन के साथ छठा स्थान हासिल किया है.
दीपिका किस नंबर पर?
आलिया ने ना सिर्फ दीपिका और रश्मिका को पीछे छोड़ा है बल्कि उनकी रैंकिंग उन्हें कई बड़े पुरुष एक्टर्स से भी आगे रखती है. खास बात ये है कि इसमें उनके पति रणबीर कपूर भी शामिल हैं, जो $80 मिलियन (लगभग 761 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यूएशन के साथ 10वें स्थान पर हैं. हालांकि, अगर दीपिका की बात करें तो आलिया के बाद उनका ही नाम आता है.
आलिया का वर्कफ्रंट
जी हां, टॉप 10 में शामिल होने वाली दूसरी महिला सेलिब्रिटी दीपिका पादुकोण हैं और वो $89.2 मिलियन (लगभग 849.35 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ सातवें स्थान पर हैं. इसी के साथ अगर आलिया भर्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया अब संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाली है. इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों के लिए Salman Khan ने उठाया जिम्मा, बने सहारा, अब किया ये काम
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines