90s Flop Star Kid: बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड के बारे में बता रहे हैं, जिसका डेब्यू फ्लॉप फिल्म से रहा. 27 साल के करियर में 34 फिल्में की और सिर्फ दो ब्लॉकबस्टर रही थी लेकिन, उन्हें वो स्टारडम नहीं मिला, जो इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों को मिला. मगर अब 2025 उनके लिए वरदान बना है. एक साल में महज दो फिल्मों ने ही 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और अब 50 साल की उम्र में वो स्टारडम मिला, जिसके लिए वो ताउम्र तरसते रहे. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
फ्लॉप डेब्यू से की करियर की शुरुआत
दरअसल, हम जिस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना हैं. उन्होंने साल 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू किया था. इसमें उनके पिता विनोद खन्ना लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन अक्षय के काम को पसंद किया गया था. इस फिल्म से लोगों ने उन्हें नोटिस किया था. इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर’ रही थी, जिससे वह स्क्रीन पर छा गए थे. इस फिल्म से पहचान मिलने के बाद उन्होंने चार फ्लॉप फिल्में दी थी. इसमें ‘मोहब्बत’, ‘भाई भाई’, ‘डोली सजा के रखना’ और ‘कुदरत’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.
हालांकि, बाद में अक्षय खन्ना ने 1999 में फिल्म ‘आ अब लौट चले’ में किया, जो एवरेज रही लेकिन ऐश्वर्या राय के साथ इसमें उनकी जोड़ी हिट रही, जिसके बाद इनकी हिट केमिस्ट्री को देखते हुए मेकर्स फिल्म ‘ताल’ बनाने का फैसला किया था और ये हिट रही थी. इसका निर्माण सुभाष घई ने किया था.
यह भी पढ़ें: 23 साल बाद कहां हैं ‘मुन्ना भाई’ फेम मुमैत खान? ‘देख ले’ से बनीं थीं रातोंरात स्टार, एक हादसे के बाद बदल गई किस्मत
कभी नहीं लिया पिता के स्टारडम का सहारा
अक्षय खन्ना भले ही स्टार किड रहे लेकिन उन्होंने कभी भी अपना करियर बनाने के लिए पिता का फायदा नहीं उठाया और ना ही उन्होंने कभी खुद को प्रमोट किया है. बॉलीवुड एक्टर ने स्टार किड होने के बाद भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. अक्षय की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी रही है. उन्होंने 27 साल के करियर में केवल 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में ही दी. इसमें ‘बॉर्डर’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी मूवी का नाम शामिल है. एक्टर ने अपने करियर में कुछ ऐसी फिल्मों में भी काम किया.
‘छावा’-‘धुरंधर’ बनी करियर का टर्निंग प्वॉइंट
अक्षय खन्ना के फ्लॉप करियर में दो फिल्मों का अहम योगदान रहा, जिससे 50 साल की उम्र में स्टारडम मिला. ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही. ‘छावा’ में उन्होंने औरंगजेब का रोल प्ले किया और इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘धुरंधर’ मिली, जिसमें उन्होंने रहमान डकैत की भूमिका निभाई. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का बिजनेस किया. इसके जरिए वह एक बार फिर से स्क्रीन पर छा गए.
यह भी पढ़ें: रातोंरात पॉपुलैरिटी, फिर भी गुमनामी जिंदगी जीने को मजबूर, 39 साल बाद कहां हैं Ramayana के ‘भगवान शिव’?
2025 बना अक्षय खन्ना के लिए वरदान
अक्षय खन्ना के लिए 2025 वरदान बनकर आया. इस साल उन्होंने ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ में काम किया. दोनों ही फिल्मों के जरिए वो पर्दे पर आते ही छा गए. अक्षय के काम और एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. अक्षय ने इन दोनों ही फिल्मों से करीब 2100 करोड़ का बिजनेस किया है. अब आगे देखना होगा कि एक्टर का आगे का करियर कैसा होने वाला है और कौन से प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. फिलहाल वो फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines