30 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने किया था 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन, शैतानी बच्चे का खेल हिला देगा दिमाग

Low Budget Movie: अगर आप भी एक बेहतर और कमाल की हॉरर-कॉमेडी फिल्म खोज रहे हैं, तो हम आपको कम बजट की एक शानदार फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?

Munjya

Munjya. image credit- social media

Low Budget Movie: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं. फिर चाहे वो एक्शन हो या रोमांस या फिर हॉरर और कॉमेडी फिल्में ही क्यों ना हो. आज हम आपको कम बजट वाली उस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘मुंज्या’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘मुंज्या’ है. ये वो हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे सिर्फ 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. जी हां, 30 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

2024 में हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और ये उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और इसे खूब प्यार दिया था. फिल्म में अभय वर्मा, शरवरी वाघ, मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा था.

फिल्म की कहानी

वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी कोंकण के एक गांव में ‘गोटिया’ नाम का एक 10-12 साल का ब्राह्मण लड़का रहता है और उसे अपने से करीब 7 साल बड़ी लड़की ‘मुन्नी’ से एकतरफा प्यार हो जाता है. गोटिया, मुन्नी से शादी करने की जिद पर अड़ जाता है और जब उसकी ये जिद हद से बढ़ जाती है, तो परिवार वाले मुन्नी की शादी कहीं और तय कर देते हैं.

विज्ञापन

कहा देखें?

इसके बाद गोटिया काले जादू (तांत्रिक क्रिया) का सहारा लेता है. इतना ही नहीं बल्कि मुन्नी को हासिल करने के चक्कर में, अपनी ही बहन की बलि देने की कोशिश में, एक दुर्घटना में गोटिया की मौत हो जाती है और उसकी अधूरी इच्छा (मुन्नी से शादी) के कारण, उसकी आत्मा एक खतरनाक ब्रह्मराक्षस यानी ‘मुंज्या’ में बदल जाती है. फिल्म ‘मुंज्या’ एक कमाल की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ