Akshay Kumar College Love Story: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज हिंदी सिनेमा का बेहद पॉपुलर नाम है, लेकिन क्या आप खिलाडी कुमार के कॉलेज लव के बारे मे जानना चाहते हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको अक्षय कुमार की कॉलेज वाली लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं, जो एकतरफा थी, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
कॉलेज के दिनों का किस्सा
दरअसल, ये बात उस समय की है, जब अक्षय कुमार फिल्मों में नहीं आए थे और उन्हें अपने कॉलेज की एक लड़की से प्यार हो गया. हालांकि, ये प्यार भी एकतरफा था, लेकिन दिल है, जो मानता नहीं, तो अक्षय कुमार ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक दोस्त से मदद मांगी, लेकिन उनका ये दोस्त भी प्यार के मामले में कच्चा खिलाड़ी था और अनाड़ी था.
दोस्त ने दी सलाह
भले ही अक्षय का दोस्त प्यार के मामले में कच्चा था, लेकिन उसने सलाह दी कि एक लव लेटर उस लड़की को दे दे. दोस्त की इस बात पर अक्षय कुमार बोले की मुझे लव लेटर लिखना नहीं आता. इस पर अक्षय के दोस्त ने कहा कि लव-लेटर में ज्यादा कुछ नहीं लिखना होता और फिल्मी गाने ही लिखने होते है. इसलिए कुछ गाने सुनो और गानों के जरिए अपने मन की बात तुम उसे बता पाओगे.
अक्षय कुमार ने लिखा लव लेटर
इसके बाद अक्षय कुमार ने बहुत सारे फिल्में गाने सुने और फिर एक लेटर लिखा. अब सिर्फ लव लेटर लिखना ही कहानी का अंत नहीं था बल्कि वो लेटर उस लड़की तक पहुंचाना भी था. अक्षय कुमार ने बड़ी मुश्किल से वो लेकर किसी तरह लड़की तक पहुंचाया. हालांकि, जब लड़की ने वो लव लेटर पढ़ा, तो वो हैरान होने के साथ-साथ परेशान भी हो गई.
लड़की ने उड़ाया मजाक
लड़की के मन में यही सवाल था कि आखिर अक्षय ने ऐसा लव लेटर क्यों लिखा है? अक्षय कुमार ने अपने इस लव लेटर में मोहब्बत का इजहार कुछ ऐसे किया था कि उन्होंने मासूम का एक गीत लिख दिया था, जो था कि तुझसे नाराज नहीं हूं जिंदगी, हैरान हूं मैं. अब लड़की ने वो लव लेटर पूरे कॉलेज को दिखा दिया था, जो अक्षय ने उन्हें लिखा था.
ट्विंकल खन्ना से की शादी
इतना ही नहीं बल्कि लड़की ने कई महीनों तक उनका मजाक भी उड़ाया कि ये देखो, ये लव लेटर है, तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं. अक्षय का ये किस्सा कॉलेज के दिनों का है. इसके बाद अक्षय ने 17 जनवरी 2001 को अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना से शादी की थी. कपल के दो बच्चे बेटा आरव (जन्म 2002) और बेटी नितारा (जन्म 2012) हैं.
यह भी पढ़ें- वो फिल्मी एक्ट्रेस, जिनकी शिकायत भारत के प्रधानमंत्री तक पहुंची, कैसे निपटा था मामला?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines