Drishyam: The Conclusion Release Date Reveal: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. फिल्म के मेकर्स ने बता दिया है कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. अजय की इस मूवी की रिलीज डेट आते ही फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तर देगी?
अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हर इंसान का नजरिया अलग होता है, मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है. #Drishyam: The Conclusion को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं. साथ ही फिल्म के नए पोस्टर को देखकर यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या कमाल का सरप्राइज है. दूसरे यूजर ने लिखा कि 500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर आ रही है. एक अन्य यूजर ने कहा कि इस मास्टरपीस के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने पोस्ट को देखने के बाद किए हैं.
‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त
गौरतलब है कि फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’, मशहूर सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी और आखिरी किस्त है. इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग भाषाओं (मूल मलयालम और हिंदी रीमेक) में दर्शकों के सामने लाया गया है. फिल्म के दोनों ही वर्जन को खूब प्यार मिला है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
कहां देखें ‘दृश्यम’?
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को पुलिस के शिकंजे से बचाने के लिए ‘चौथी फेल’ दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अंतिम दांव खेलेंगे. हालांकि, देखना ये होगा कि इस बार ये कितना ट्विस्ट से भरा हो सकता है और कैसे विजय अपने परिवार के लिए हर एक चीज करता है. इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद लग जाएगा, जिसके लिए अभी फैंस और दर्शकों को एक महीने से ज्यादा का इंतजार करना होगा. अगर आपने फिल्म ‘दृश्यम’ को नहीं देखा है, तो इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 ने 10वें दिन भी किया तगड़ा कलेक्शन, Batwara 1947 की फूली सांसें
संबंधित खबरें
'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
15 mins agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
14 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
15 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
17 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
22 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
1 day ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 day agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 days agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines