Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन स्टारर काॅमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही इसने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है. इस बीच अब इस फिल्म की कमाई के 6वें दिन के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘धमाल 4’ का कलेक्शन
सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी पहले बुधवार को खबर लिखे जाने तक 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, अभी इस फिल्म की कमाई के ये आफिशियल नंबर नहीं है और इनमें फेरबदल हो सकता है.
टोटल कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 6 दिनों में 89.75 करोड़ रुपये का टोटल कारोबार कर लिया है. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. 100 करोड़ में शामिल होने के लिए इस फिल्म को बस 10.25 करोड़ का कलेक्शन करना है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म वीकेंड तक कितना कलेक्शन कर पाती है?
बीते पांच दिन की कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म की बीते पांच दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये और 5वें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’
गौरतलब है कि फिल्म ‘धमाल 4’ के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी बॉलीवुड फिल्में भी मौजूद हैं. ऐसे में सभी फिल्में एक-दूसरे के लिए चुनौती बनी हुई हैं और कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही हैं. फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 28 लाख रुपये कमाए हैं और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 20वें दिन 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें- Alpha और Dhurandhar छोडिए! ओटीटी पर देखिए 94 मिनट की ये फिल्म, एक्शन देख हो जाएंगे पसीना-पसीना
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines