Aaradhya Bachchan Case: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन केस को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई हुई है. आराध्या ने साल 2023 में झूठे वीडियोज को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक केस फाइल किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी हेल्थ पर कुछ वीडियोज पूरी तरह से फेक और गलत दावों के साथ यूट्यूब पर बनाए गए हैं. इस दौरान उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के तहत एक अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इस पर कई सवाल भी किए हैं. आइए जानते हैं कि केस में आराध्या के वकील ने क्या कहा है?
कोर्ट ने क्या कहा?
दरअसल, इस मामले पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि किसी मशहूर परिवार के नाम की प्रतिष्ठा पर उसके परिवार की अगली कितनी पीढ़ियों तक कितना कानूनी हक होना चाहिए. अगर किसी परिवार के सदस्य ने नाम कमाया है, तो क्या उसके बच्चों, पोते-पोतियों और आने वाली पीढ़ियों को भी उसी प्रतिष्ठा का कानूनी अधिकार मिलेगा? अगर हां तो ऐसा कब तक होगा और क्या उसके नाम की प्रतिष्ठा को ट्रेडमार्क की तरह कानूनी सुरक्षा दी जा सकती है?
वकील ने क्या कहा?
इस सुनवाई के दौरान बच्चन परिवार की ओर से कोर्ट में पेश वकील प्रवीण आनंद ने अपनी दलील देते हुए कहा कि ऐसे फर्जी कंटेंट परिवार की प्रतिष्ठा और नाम का गलत इस्तेमाल उनकी छवि को नुकसान पहुंचती है. ऐसे समय के साथ उनकी गुडविल कम होती है और इसलिए उसकी सुरक्षा जरूरी है.
कोर्ट ने किए सवाल
साथ ही इस दौरान कोर्ट ने सवाल करते हुए कहा कि अगर कोई इंसान या चैनल इस तरह की गलत-अपमानजनक खबर फैलाता है, तो इसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लघंन माना जाना चाहिए? अगर हां तो कौन से IP अधिकार के तहत? साथ ही कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि हर बच्चे के लिए अधिकार सामान है.
आराध्या बच्चन की हेल्थ से जुड़े वीडियोज
कोर्ट ने कहा कि किसी के साथ भी सेहत से जुड़े भ्रामक वीडियो बर्दाश्त नहीं किए जा सकते. अब इस मामले की सुनवाई अगले महीने सितंबर में होगी. गौरतलब है कि 20 अप्रैल 2023 को कोर्ट ने यूट्यूब से आराध्या बच्चन की सेहत से जुड़े फर्जी वीडियो को हटाने का आदेश दिया था.
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की अगर बात करें तो ये मामला साल 2023 का है. कुछ यूट्यूब चैनल पर बच्चन फैमिली से जुड़े फेक वीडियो का मामला कोर्ट गया था, जिनमें आराध्या बच्चन को गंभीर रूप से बीमार और अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की फेक खबरें शेयर की गई थीं. इतना ही नहीं इस दौरान ये भी झूठे आरोप लगाए थे कि परिवार ने इलाज करवाने में देरी की और तभी अभिषेक बच्चन और परिवार ने कोर्ट का रुख करते हुए निजी जानकारी की सुरक्षा की मांग की थी. अब इस मामले में अदालत में सुनवाई हुई है.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2 का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 19 साल बाद आमने-सामने आए सनी और इमरान, किसे मिलेगी बड़ी ओपनिंग?
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
52 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines