Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हर किसी को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब आमिर और गौरी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आमिर और गौरी की शादी की तैयारियों के बीच बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी शादी की तैयारियां नहीं रुकी और इंतजाम जोरों पर हैं.
बारिश के बीच शादी की तैयारियां
कल यानी 5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी है. शादी से पहले इस जश्न की तैयारियां चल रही हैं और ऐसा लग रहा है कि मौसम भी कपल की शादी का जश्न मना रहा है. शादी की तैयारियों के बीच बारिश का होना बेहद कमाल है और इसी तेज बारिश के बीच शादी के इंतजाम किए जा रहे हैं.
लाइटों से सजा आमिर खान का घर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टेंट का सामान उतारकर अभिनेता के घर पहुंचाया जा रहा है और मेहमानों के लिए कुर्सियां सजाई जा रही हैं. इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आमिर खान का घर लाइटों से सजा नजर आ रहा है.
बारिश से हो रही परेशानी पर काम जारी
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि मुंबई के मॉनसून ने शादी की तैयारियों में थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी है. भारी बारिश के बीच दो शख्स ट्रक से सामान उतारकर आमिर खान के पाली हिल स्थित घर में पहुंचा रहे हैं. भले ही कुछ भी हो, लेकिन शादी की तैयारियों में कोई रुकावट नहीं है.
आमिर खान की तीसरी शादी
वहीं, अगर इस शादी की बात करें तो ये शादी आमिर की तीसरी शादी है और छोटे से आयोजन में वो और गौरी स्प्रैट रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें दोनों के परिवारों के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. इस बीच आज शनिवार से शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसके वीडियो भी सामने आ रहे हैं. बता दें कि बीते साल यानी 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी संग अपने रिलेशन को पब्लिक किया था.
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कुछ शब्दों में हुए बदलाव, मिला ये सर्टिफिकेट, जानें रनटाइम
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines