Dhamaal 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कुछ शब्दों में हुए बदलाव, मिला ये सर्टिफिकेट, जानें रनटाइम

Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ‘धमाल 4’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. ऐसे में फिल्म सेंसर बोर्ड के पास गई और इसे हरी झंडी मिल तो गई, लेकिन फिल्म में कई बदलाव हुए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम क्या है?

Dhamaal 4
1 / 7
Dhamaal 4. image credit- social media

विज्ञापन

मिला ये सर्टिफिकेट

मिला ये सर्टिफिकेट2 / 7

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में रिलीज से पहले कुछ सीन्स बदले गए हैं और शब्दों पर भी कैंची चली है और इसके बाद फिल्म को रिलीज की परमिशन मिली है.

विज्ञापन

छोटे बड़े बदलाव

छोटे बड़े बदलाव3 / 7

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म 'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेशन मिल चुका है. इसे यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट दिया गया है और बोर्ड ने फिल्म में कुछ छोटे-बड़े बदलाव भी करने को कहा है.

दो सीन में लगे कट

दो सीन में लगे कट4 / 7

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के दो सीन को काटा है क्योंकि इन्हें अश्लील माना गया था. इसके अलावा फिल्म में सात जगहों पर कुछ शब्दों को भी बदला गया है.

विज्ञापन

फिल्म का रनटाइम

फिल्म का रनटाइम5 / 7

वहीं, अगर फिल्म के रनटाइम की बात करें तो सेंसर से पास होने के बाद इस फिल्म का रनटाइम अब 143 मिनट रह गया है यानी 2 घंटे 23 मिनट की फिल्म अब थिएटर में रिलीज होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

इस फिल्म में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है. फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म

कब रिलीज होगी फिल्म7 / 7

इसके अलावा अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन