Pradeep Rawat Funeral: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदीप रावत ने आखिरी सांस ली. प्रदीप रावत के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. आज यानी बुधवार को प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान एक्टर की अंतिम यात्रा में आमिर खान भी पहुंचे और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी.
अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान
दरअसल, प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इस दौरान आमिर खान को भी प्रदीप के अंतिम संस्कार में देखा गया. प्रदीप की अंतिम यात्रा में ना सिर्फ आमिर खान बल्कि अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री रुहानिका धवन समेत कई और सेलेब्स भी नजर आए.
रजा मुराद ने क्या कहा?
इस दौरान रजा मुराद ने प्रदीप रावत को लेकर बेहद इमोशनल बात कही. उन्होंने कहा कि इस अभिनेता को काबिलियत के हिसाब से सही मुकाम हिंदी फिल्मों में नहीं मिला, लेकिन साउथ फिल्मों ने उन्हें सही पहचान दी और उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई.
‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में किया काम
वहीं, अगर आमिर खान की बात करें तो अभिनेता आमिर खान ने प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी. प्रदीप ने ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में आमिर खान के साथ काम किया था. इसके अलावा अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा भी प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं. इस दौरा वो इमोशनल नजर आए.
बेटे का बुरा हाल
साथ ही रुहानिका धवन भी शमशान घाट आईं और उन्होंने भी प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन किए और परिवार वालों को वो इमोशनल सपोर्ट देती नजर आईं. पिता की अंतिम यात्रा में प्रदीप रावत के बेटे का बेहद बुरा हाल नजर आया. इस दौरान वो रोते हुए खुद को संभाल रहे थे, लेकिन पिता को खोने का गम क्या होता है, इस वक्त ये सिर्फ प्रदीप का बेटा ही जान सकते हैं.
कैंसर से जूझ रहे थे प्रदीप
गौरतलब है कि बीते दिन मंगलवार को प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. प्रदीप कैंसर से जूझ रहे थे और करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो कैंसर से जंग हार गए. प्रदीप ने अपने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया है और लोगों का दिल जीता है.
यह भी पढ़ें- ‘हमें बस पेपर साइन…’, Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
19 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
21 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines