खतरनाक विलेन बनकर भी छाए 5 बॉलीवुड हीरो, बॉबी के ‘आश्रम’ से दूर भागती हैं युवतियां

Bollywood Villain: हिंदी सिनेमा के सितारे जब पर्दे पर आते हैं तो भला दर्शकों पर उनका जलवा न चले…ऐसा हो सकता है क्या। जब यही सितारे पर्दे पर विलेन बने तो भी इन्होंने थिएटर को हिलाया। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स ने पर्दे पर विलेन का रोल निभाया है?

Bollywood Villain

Bollywood Villain

Bollywood Villain: हिंदी सिनेमा में कई सितारे ऐसे हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। बतौर हीरो इन स्टार्स ने अपनी पहचान बना रखी है, लेकिन जब यही हीरो पर्दे पर विलेन बनकर सामने आए तो हर कोई हैरान हर गया। जी हां, जिन स्टार्स ने पर्दे पर हीरो बनकर पहचान बनाई, जब वे विलेन बने तो थिएटर हिल गए। फैन्स सोचने लगे कि इतने मासूम चेहरे खूंखार कैसे बन गए? आइए बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

विज्ञापन

पर्दे पर विलेन बनकर भी छाए ये सितारे

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है। अक्षय कुमार अक्सर अपने हीरो वाले किरदार से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन जब यही हीरो पर्दे पर विलेन बना तो हर कोई हैरान रह गया। अक्षय कुमार ने ‘रोबोट 2.0’, ‘अफलातून’, ‘ब्लू’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

रणवीर सिंह

हाल ही में पिता बने रणवीर सिंह भी जब पर्दे पर विलेन बनकर सामने आए तो लोगों का ध्यान उन पर से हटा ही नहीं। जी हां, रणवीर सिंह जब फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में दिखे तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। हर किसी को रणवीर का निगेटिव रोल बेहद पसंद आया और लोगों ने इसकी खूब तारीफ भी की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का तो अपना ही एक अलग क्रेज है। जब बात शाहरुख की होती है तो हर नजर उनके रोमांटिक किरदारों पर जाती है, लेकिन जब रोमांस का यह बादशाह पर्दे पर विलेन बना तो हर कोई हैरान रह गया। जी हां, शाहरुख खान ने फिल्म ‘डर’ में ऐसा किरदार निभाया कि देखकर सब चौंक गए। मूवी में उनका काम देखकर लोगों को भरोसा हो गया कि शाहरुख सच में ‘बादशाह’ हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

बॉबी देओल

साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल को निगेटिव रोल में दिखाया गया। बॉबी के इस रूप को देखकर तो जैसे दर्शक पागल ही हो गए थे। इससे पहले भी बॉबी विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बॉबी के निगेटिव रोल ने भी लोगों का दिमाग हिला दिया था। उन्हें एक कमाल के विलेन का टैग भी मिला था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

सैफ अली खान

अब बात करते हैं बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान की। जी हां, सैफ अली खान ने भी पर्दे पर निगेटिव रोल अदा किया है। जब फिल्म ‘ओमकारा’ में सैफ अली खान, ‘लंगड़ा त्यागी’ के निगेटिव रोल में दिखे तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। हालांकि इसके बाद भी सैफ ने कई ग्रे शेड किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ