पिता की मौत से फिर अर्जुन के करीब आईं मलाइका, तस्वीरों-वीडियो में लगातार मिल रहे सबूत

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। दोनों को लेकर कई तरह की बातें लोग कर रहे हैं। हालांकि अब सच्चाई क्या है, वह तो दोनों स्टार्स ही जानते हैं, लेकिन लोग इसे लेकर क्या कयास लगा रहे हैं, आइए जानते हैं…

Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस दौरान मलाइका और उनकी फैमिली को सपोर्ट करने पूरा बॉलीवुड उमड़ा। मलाइका और उनका परिवार अनिल मेहता के निधन के बाद बेहद अकेला हो गया है। बीते दिन मलाइका के पिता की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में प्रेयर मीट रखी गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के सितारे पीड़ित परिवार के साथ नजर आए। अनिल मेहता की प्रेयर मीट में अर्जुन कपूर भी नजर आए। एक्टर को वहां देखकर फिर से लोगों ने कई तरह की बातें करनी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

मलाइका के साथ दिखे अर्जुन कपूर

दरअसल, बीते कुछ दिन से खबरें आ रही थीं कि मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ राहें अलग कर ली हैं। हालांकि जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तो मलाइका मुंबई में नहीं थी, लेकिन एक्ट्रेस के आने से पहले ही अर्जुन कपूर उनके घर पहुंच गए थे। इसके बाद अर्जुन मलाइका के साथ हर पल नजर आए और एक्ट्रेस का सपोर्ट बनकर खड़े रहे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया पर मौजूद हैं कई वीडियो

अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के दौरान भी अर्जुन मलाइका के साथ ही थे। वहीं अब प्रेयर मीट में भी अर्जुन मलाइका के साथ-साथ रहे। वीडियोज को देखने के बाद लोगों ने कहा कि शायद दोनों के बीच दूरियां खत्म हो रही हैं। दोनों फिर से साथ आ रहे हैं। यूजर्स का भी यही कहना है कि अर्जुन बेहद सपोर्टिव हैं। सिचुएशन चाहे जो भी हो, वे हमेशा मलाइका के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

क्या अभी भी रिलेशन में हैं Malaika-Arjun?

हाल ही में सामने आई वीडियोज को देखकर तो हर किसी का यही कहना है कि दोनों के बीच सब ठीक है और ब्रेकअप नहीं हुआ है। हां, हो सकता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई अनबन हुई हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ अभी भी हैं। हालांकि सच्चाई क्या है, वह तो अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं, लेकिन लोगों का तो इस वक्त यही कहना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ