Bollywood Upcoming Romantic Movies: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ करोड़ों लोगों के दिल में जगह बना चुकी है। जबसे अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये फिल्म रिलीज हुई है, फैंस के बीच एक अलग ही दीवानगी छा गई है। इस रोमांटिक फिल्म में उन सभी लोगों की आत्मा को तृप्त कर दिया है, जो सालों से एक अच्छी रोमांटिक फिल्म के लिए तरस रहे थे। साथ ही आगे रिलीज होने वाली बाकी रोमांटिक फिल्मों के लिए भी बार काफी हाई सेट कर दिया है। तो चलिए जानते हैं उन 3 अपकमिंग रोमांटिक मूवीज के नाम, जो फैंस की प्रायोरिटी लिस्ट पर हैं। इन तीनों फिल्मों के लिए ‘सैयारा’ को टक्कर देना आसान नहीं होगा।
धड़क 2
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ अगले महीने ही रिलीज होने वाली है। 1 अगस्त को ये रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसके ट्रेलर को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार भी दिया है। हालांकि, ‘सैयारा’ के कुछ दिन बाद ही ‘धड़क 2’ का रिलीज होना, अब फिल्म के लिए बेड लक साबित होगा या दर्शकों के लिए गुड लक? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल फैंस सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी का रोमांस देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
सनम तेरी कसम 2
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री रिलीज के बाद इसके रीमेक की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। ‘सनम तेरी कसम 2’ में लीड एक्ट्रेस कौन होंगी? अभी तक ये रिवील नहीं किया गया है। हालांकि, फिर भी फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। ‘सनम तेरी कसम’ की री रिलीज के वक्त भी थिएटर्स में फैंस के बीच वही क्रेज देखने को मिला था, जो अब ‘सैयारा’ के दौरान दिखाई दे रहा है। ऐसे में जब फिल्म का सीक्वल आएगा, तो लोगों की एक्सपेक्टेशंस और भी ज्यादा हाई हो जाएंगी।
तेरे इश्क में
कृति सेनन और धनुष की रोमांस ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के इंटेंस टीजर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। टीजर से ही साबित हो गया है कि कहानी में दम तो होगा और इस लव स्टोरी में हार्ट ब्रेक भी होगा। अब ये इश्क कृति सेनन और धनुष को किस रास्ते पर लेकर जाता है? ये देखने के लिए दर्शक भी उत्सुक हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines