News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ सभी को पसंद आ रही है। लम्बे समय बाद बड़े पर्दे पर ऐसी कोई फिल्म रिलीज हुई है जिसे सेलेब्स, क्रिटिक्स और दर्शकों सभी का प्यार मिल रहा है। लोग थिएटर में इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। बाहर आते ही लोगों की जुबान पर अहान पांडे और अनीत पड्डा का नाम सुनाई देता है। अनीत पड्डा ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर रोमांटिक फिल्म से डेब्यू करते ही साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड में लम्बी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उनकी तरह बॉलीवुड की 5 ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी पहली रोमांटिक फिल्म से ही सभी के दिल में उतर गई थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
श्रद्धा कपूर ने ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और लोगों ने उनकी पहली ही फिल्म देखने के बाद उन्हें अगली ड्रीम गर्ल बता दिया। इतना ही नहीं आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी की तुलना बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक ऑन स्क्रीन जोड़ी से हुई थी। फैंस को आदित्य और श्रद्धा की केमिस्ट्री ने शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी की याद दिला दी थी। इसके बाद श्रद्धा के लिए फैंस का प्यार सिर्फ बढ़ा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने का मौका मिला था। शांति प्रिया के किरादर में दीपिका कुछ ऐसी ढलीं कि लोग आज तक उनसे और उनके किरदार से मूव ऑन नहीं कर पा रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका करियर सिर्फ ऊंचाइयां पर ही गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। आलिया को अपनी पहली ही फिल्म में एक नहीं, बल्कि 2 हैंडसम एक्टर्स के साथ रोमांस करने का चांस मिला था। दोनों के साथ ही आलिया भट्ट की जोड़ी खूब जमी और फिल्म के साथ आलिया ने भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अनुष्का शर्मा आज भले ही बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का और शाहरुख खान की जोड़ी सभी को पसंद आई थी। अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म के बाद उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई थी। एक्ट्रेस की खूबसूरती को देखकर सभी की आंखें खुली रह गई थीं।
यह भी पढ़ें: Saiyaraa के बंपर कलेक्शन के 5 कारण, क्यों रिलीज से पहले ही मूवी हो गई थी हिट?
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘लापता लेडीज’ की फूल भी इस लिस्ट में शामिल है। नितांशी गोयल ने कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन जैसे ही उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया, उन्होंने लोगों को इम्प्रेस कर दिया। फूल और दीपक की स्वीट सी लव स्टोरी लोगों को इतनी पसंद आई कि एक ही फिल्म ने नीतांशी गोयल की किस्मत बदल दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।