बॉलीवुड की ये Murder Mystery फिल्में देख सन्न रह जाएगा दिमाग, जानिए किस OTT प्लेटफार्म पर हैं मौजूद?

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT: बॉलीवुड में मर्डर मिस्ट्री जॉनर में बेहद कम अच्छी फिल्में देखने को मिलती है। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के नाम और आप इन्हें किस OTT प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT

Image Credit: Google

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT: बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है। अक्सर लोग बड़े-बड़े स्टार्स की मूवीज का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। बेहतरीन रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन फिल्म्स की तो बॉलीवुड में भरमार लगी हुई है। लेकिन जब बात मर्डर मिस्ट्री की आती है तो इस जॉनर में बेहद कम अच्छी फिल्में देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के नाम। साथ ही इस खबर में आपको पता चलेगा कि उन्हें किस OTT प्लेटफॉर्म पार देखा जा सकता है।

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT

Image Credit: Google

Haseen Dillruba

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की ये फिल्म काफी इंटरेस्टिंग है। इसमें एक महिला जिस पर उसके पति की हत्या का शक है वो अपनी शादीशुदा जिंदगी की कहानी सुनाती है। उसका एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी रहता है, जिसकी वजह से पुलिस उसपर ही कत्ल का आरोप लगाती है और उसके खिलाफ सबूत तलाशती है। लेकिन कहानी के आखिर में एक बड़ा ट्विस्ट आता है और पति जिंदा निकलता है। वो खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए खुद अपना हाथ काट देता है। ये फिल्म वाकई मज़ेदार है। इसे आप नेटफ्लिक्स पार देख सकते हैं।

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT

Image Credit: Google

Talaash: The Answer Lies Within

फिल्म तलाश में आमिर खान, रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान जैसी बड़ी स्टारकास्ट मौजूद है। इस फिल्म में एक सुपरस्टार के मर्डर की कहानी सुलझाते-सुलझाते कई रहस्य खुल जाते हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में आमिर खान को करीना कपूर से प्यार हो जाता है जो उन्हें एक केस सुलझाने में मदद करती हैं। लेकिन केस सुलझाने के बाद उन्हें पता चलता है कि वो तो मर चुकी हैं और ये उसकी आत्मा थी जो उनके साथ बात कर रही थी। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT

Image Credit: Google

Cuttputlli

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म में एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए काफी जद्दोजहद करते हुए देखने को मिलेगा। ये सीरियल किलर टीनएज लड़कियों को सबकी नज़रों के सामने से किडनैप करता है और उनका एक ही तरीके से मर्डर कर देता है। जिसके बाद वो लाश फेंक कर सभी में खौफ पैदा कर देता है। स्कूल की बच्चियों को बचाने की कोशिश करते हुए इंस्पेक्टर यानी अक्षय कुमार हत्यारे तक इस कैसे पहुंचते हैं ये आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT

Image Credit: Google

HIT: The First Case

राजकुमार राव की ये फिल्म अगर आपने नहीं देखी तो आप खुदकर सिनेमा लवर नहीं कह सकते। ये आज तक की बेस्ट मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जिसमें एक HIT का परेशान पुलिस इंस्पेक्टर एक उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए निकलता तो है, लेकिन वो खुद अपने पास्ट पर क्लैरिटी पाने की लड़ाई लड़ रहा है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर ज़रूर देखें।

Bollywood Top Murder Mystery Films On OTT

Image Credit: Google

Drishyam

2 अक्टूबर को क्या हुआ था ये तो अब पूरी दुनिया जान चुकी है। अजय देवगन इस दिन अपनी फैमिली को लेकर पणजी गए थे। वहां उन्होंने होटल में पाव भाजी खाई। सत्संग भी देखा लेकिन उस दिन फिल्म में तब्बू के बेटे का खून किसने किया ये सस्पेंस वाकई आपको भी चौंका देगा। वहीं, इसके अगले पार्ट में अजय देवगन के खिलाफ पुलिस कैसे सबूत ढूंढती है ये आप OTT पर देख सकते हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं जबकि इसका दूसरा पार्ट अमेज़न प्राइम पर मौजूद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ