सुपरस्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही समय बाकी है. ऐसे में मेकर्स ने भी फिल्म की प्रमोशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. वही ऑडियंस भी मूवी का ट्रेलर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही है. इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने एक बेहद खास प्लान तैयार किया है.
'बटवारा 1947' फिल्म के हर एक मोमेंट को मेकर्स काफी खास बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर दो जगह पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का ट्रेलर पहले जयपुर में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद मुंबई में ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया जाएगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर छाई समांथा की ये दमदार एक्शन फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई
---विज्ञापन---
'बटवारा 1947' का ट्रेलर कब होगा लॉन्च?
आपको बता दें कि 'बटवारा 1947' फिल्म ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स ने दो बड़े शहरों को शॉर्टलिस्ट किया है. मुंबई और जयपुर. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 28 जुलाई 2026 को राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर के ऐतिहासिक राज मंदिर सिंगल स्क्रीन थिएटर में ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मीडिया और फैंस को भी इनवाइट भी किया जाएगा. खबरें यह भी आ रहे हैं इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुपरस्टार सनी देओल और राजकुमार संतोषी मौजूद रहने वाले हैं. जयपुर के इस आईकॉनिक थिएटर में पहले भी कई फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च किया जा चुके हैं. जयपुर के बाद 29 जुलाई को सपनों की नगरी मुंबई में भी 'बटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च का इवेंट रखा गया है. मुंबई के इस इवेंट में सुपरस्टार आमिर खान भी शिरकत कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर देखने के लिए परफेक्ट हैं Netflix की ये 5 थ्रिलर फिल्में, आखिरी सीन तक बना रहेगा सस्पेंस
---विज्ञापन---
'बटवारा 1947' स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर का राज मंदिर थिएटर बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के लिए काफी लकी माना गया है. एक्टर ने 'गदर 2' और 'जाट' जैसी फिल्मों के प्रमोशन के लिए जयपुर के इसी थियेटर को चुना था. इन दोनों फिल्मों को काफी सफलता हासिल हुई थी, जिसके बाद से यह थिएटर सनी देओल की फिल्म के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. 'बटवारा 1947' में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अभिमन्यु सिंह और अली फजल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है. 'बटवारा 1947' का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने किया है.
---विज्ञापन---