हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कभी कैमियो, तो कभी लीड रोल... बॉलीवुड के वो स्टार्स जिन्होंने नहीं लिया अपनी मेहनत का एक भी रुपया

Bollywood Stars Did Film For Free: बॉलीवुड में कई सितारों ने फिल्मों में काम करने के लिए अपनी मेहनत का पैसा भी नहीं लिया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

विज्ञापन
Bollywood Stars Did Film For Free

Bollywood Stars Did Film For Free: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम तो किया, लेकिन उसके लिए अपनी मेहनत की फीस तक नहीं ली। जब स्टार्स इस तरह का कुछ करते हैं, तो साफ दिखता है कि वो कितने काइंड हर्टेड हैं और सिर्फ कमाई करना ही एक मुख्य कारण नहीं है। ऐसा करके सितारे समाज में उदाहरण भी बनते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं? आइए जानते हैं…

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है और वो लोगों को कितने पसंद हैं, इसके बारे में तो हर कोई जानता हैं। शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों में फ्री काम भी किया है। बता दें कि किंग खान ने अपने कैमियो के लिए फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’, ‘क्रेजी 4’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ के लिए कोई फीस नहीं ली।

अमिताभ बच्चन

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन ने संजय लीला भंसाली की अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘ब्लैक’ में अपने काम के लिए कोई पैसा नहीं लिया। हालांकि ऐसा सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जाता है।

विज्ञापन

फरहान अख्तर

मिल्खा सिंह का किरदार प्ले करने के लिए फरहान अख्तर ने भी कोई पैसा नहीं लिया था और ‘भाग मिल्खा भाग’ ने दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था और आज भी इसकी चर्चा होती रहती है।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान ने भी कई बार अपने काम का पैसा नहीं लिया। जी हां, सलमान खान ने ‘ओम शांति ओम’ में अपने कैमियो के लिए जीरो रुपये लिए थे। इसके अलावा लिस्ट में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘तीस मार खां’, ‘सन ऑफ सरदार’। इसके अलावा सलमान खान ने ‘फिर मिलेंगे’ के लिए सिर्फ एक रुपया चार्ज किया था।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। जी हां, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने भी अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए कोई पैसा नहीं लिया था। इसके अलावा दीपिका ने बिल्लू के गाने ‘लव मेरा’ के लिए कोई पैसा नहीं लिया था।

यह भी पढ़ें- Emmy Awards 2024 Winners List: कौन बना बेस्ट एक्टर? किसे-किस कैटेगिरी में मिला अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola