'बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा…',एआर रहमान के बयान पर ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल का आया करारा जवाब

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल उन्होंने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम न मिलने को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था, जिसपर रामायण फेम अरुण गोविल ने जवाब दिया है.

rahman

एआर रहमान पर भड़के अरुण गोविल (File Photo)

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और म्यूजिक एआर रहमान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है. दरअसल म्यूजिक कंपोजर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद से वो विवादों में घिरे हुए हैं. एआर रहमान ने एक इंटरव्यू कहा था कि बॉलीवुड में म्यूजिक का टेस्ट काफी बदल गया है, जिसकी वजह से वजह से काम मिलना काफी कम हो गया है. इतना ही नहीं रहमान ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर कहा था कि यह फिल्म बांटने वाली थी. एआर रहमान के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया है. इतनी ही नहीं एआर रहमान के इस बयान के बाद उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने खरी-खोटी सुनाई है.

यह भी पढ़ें: IMDb पर छाए हानिया आमिर के ये टॉप 5 पाकिस्तानी ड्रामा, रेटिंग जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

एआर रहमान के बयान पर अरुण गोविल का आया जवाब

ऑस्कर विजेता एआर रहमान के इस बयान पर अब रामायण फेम अरुण गोविल  का भी जवाब आया है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में धर्म के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. PTI से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग धर्मों के लोगों ने काम किया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर इंडस्ट्री में कम्युनल बायस होता, तो एक्टर कभी बड़े सितारे नहीं बन पाते.

रहमना ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि एआर रहमान के बचाव में उनकी बेटियों ने भी अपनी राय दी है. इतना ही नहीं रहमान ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मेरे लिए संगित हमेशा लोगों और संस्कृति से जोड़ने का तरीका रहा है. मेरे मन में देश और संगीत के लिए बहुत प्यार और सम्मान  है. मै भारतीय होने पर गर्व करता हूं. रहमान ने आगे कहा  ‘मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मुझे उम्मीद है कि मेरी भावनाओं को आप सभी अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ