गोविंदा के बेटे यशवर्धन का बॉलीवुड में डेब्यू
आपको बता दें कि साजिद खान अपनी इस फिल्म के जरिए गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा को लॉन्च करने जा रहे हैं. इस फिल्म में यशवर्धन लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे. साजिद खान की इस फिल्म में नितांशी गोयल भी नजर आने वाली है, जो ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्मों में काम कर चूकी हैं. दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दे में नजर आने वाले हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है कि नहीं.
किस फिल्म में नजर आएंगे यशवर्धन आहूजा ?
साजिद खान की फिल्म ‘हंड्रेड’ की शूटिंग हाल ही शुरू की गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘हंड्रेड’ की शूटिंग 23 जनवरी को शुरू की गई है. इस फिल्म की पहली शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में शेड्यूल की गई थी. बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए बसंत पंचमी का दिन चुना है, ताकि फिल्म पॉजिटिव वाइब्स के साथ शुरू किया जा सके. साजिद खान की फिल्म ‘हंड्रेड’ को गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्रोड्यूस कर रहे है. इतना ही नहीं इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स भी अपना सहयोग दे रही है. हालांकि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खबर यह भी सामने आई थी कि साजिद खान को पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करनी पड़ी थी. लेकिन अब वो ठीक हैं और रिकवरी कर रहे हैं.