बॉलीवुड मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने संगीत से ब्रेक लेने का ऐलान किया था. लेकिन एक बार फिर सिंगर अमाल मलिक अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार उन्होंने यह पोस्ट दबंग खान के प्रोडक्शन हाउस पर किया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है.
दरअसल, सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने साल 2015 में आई मूवी ‘हीरो’ में सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म को 11 साल पूरा होने पर भाईजान की प्रोडक्शन कंपनी ने मूवी की एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद ही सिंगर अमाल मलिक काफी नाराज हो गए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: 45 साल पुराने लता मंगेशकर के इस कल्ट गाने की अमेरिका में बनी कॉपी, सिंगर पर लगा था 4000 करोड़ का जुर्माना
अमाल मलिक क्यों हुए नाराज?
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर मूवी की एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में फिल्म हीरो’ का आइकॉनिक गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ की क्लिप शेयर की है. इस वीडियो में दबंग खान परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं और इस गाने की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि, इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा गया, इसे लेकर सिंगर अमाल मलिक काफी नाराज हो गए हैं. दरअसल, इस पोस्ट में सिंगर अमाल मलिक को कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है.
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर छाई सूर्या की ये फिल्म, आलिया की ‘अल्फा’ को छोड़ा पीछे
अमाल मलिक ने पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी?
अमाल मलिक ने अपनी नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘जो कोई भी @skfilmsofficial का पेज या सोशल मीडिया को संभाल रहा है, मुझे अब आपकी हिम्मत को देखकर हंसी भी आ रही है. अमाल ने आगे कहा, ‘आपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए गाने के म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर का नाम ही छोड़ दिया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस गाने को बनाने में एक गीतकार और म्यूजिक कंपोजर अपना दर्द, पसीना और आंसू लगा देते हैं उन्हें बिना सम्मान दिए या फिर उनका बिना जिक्र किए सिर्फ सेलिब्रेट किया जाए. नाराजगी जाहिर करते हुए अमाल ने आगे लिखा, ‘कम से कम बेसिक चीजें तो सीख लो, नहीं यह पेज ही डिलीट कर दो.
अमाल मलिक की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कमेंट में यह भी लिखा ‘मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर को भी देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ी की है’.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines