सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर छाई सूर्या की ये फिल्म, आलिया की 'अल्फा' को छोड़ा पीछे

आपको भी ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन मूवी लेकर आए हैं, जो हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम की गई है. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Vishwanath & Sons
1 / 6
ओटीटी पर छाई सूर्या की फिल्म (PIC- Netflix India. Youtube)

आपको भी ओटीटी पर एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी में आपको कॉमेडी, इमोशन और एक्शन का तड़का देखने को मिलने वाला है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

विज्ञापन

ओटीटी पर कब रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड संस'

ओटीटी पर कब रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड संस'2 / 6

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की एक मूवी है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 सितंबर 2026 को स्ट्रीम की गई है. यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. यह मूवी ओटीटी पर आते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

'विश्वनाथ एंड संस' सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी

'विश्वनाथ एंड संस' सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी3 / 6

अब आप भी इस मूवी का नाम जानने के लिए काफी उत्साहित हो गए होंगे. दरअसल, हम जिस साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि सूर्या की मूवी 'विश्वनाथ एंड संस' है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 अगस्त 2026 को रिलीज की गई थी. फिल्म में सूर्या के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अहम किरदार में नजर आई हैं.

'विश्वनाथ एंड संस' की कहानी

'विश्वनाथ एंड संस' की कहानी4 / 6

'विश्वनाथ एंड संस' फिल्म कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में एक पिता और बेटे की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी मां के कहने पर बिना शादी के संजय सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का पिता बनता है. बता दें कि संजय एक स्पोर्ट्स प्लेयर के साथ-साथ एक कामयाब बिजनेसमैन भी है.

विज्ञापन

कैसी है 'विश्वनाथ एंड संस' की कहानी

कैसी है 'विश्वनाथ एंड संस' की कहानी5 / 6

बता दें कि शुरुआत में यह मूवी आपको बिल्कुल सरल लगती है. लेकिन जब इस मूवी की कहानी आगे बढ़ती है और भी दिलचस्प होती चली जाती है. इस मूवी में उस वक्त भूचाल आता है, जब संजय को पता चलता है कि उसके बेटे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है. बता दें कि ट्रांसप्लांट के लिए बच्चे की मां की जरूरत होती है, जिसके बाद मूवी एक और किरदार की एंट्री होती है. बता दें कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि इस बच्चे के सरोगेसी मां है.

'विश्वनाथ एंड संस' स्टार कास्ट

'विश्वनाथ एंड संस' स्टार कास्ट6 / 6

आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी पर भी 10 में से 7.5 की शानदार रेटिंग दी गई है. वहीं फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो मूवी में सूर्या के आलावा ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन अहम किरदार में नजर आई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन