हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर के बाद इस OTT पर आएगी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कब होगी स्ट्रीम?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला था. वहीं दर्शक भी इस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है, चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन
Cocktail 2 कब ओटीटी पर होगी रिलीज?

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन इस मूवी का लोग ओटीटी पर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, ‘कॉकटेल 2’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है.

बॉलीवुड में इस समय लव स्टोरी का एक अलग ही दौर चल रहा है. इस लिस्ट में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) भी मौजूद है. अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav की बॉलीवुड में होगी एंट्री, टाइगर श्रॉफ के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ इस साल की अब तक की छठी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है. इस मूवी का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था. वहीं फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी थी. बता दें कि यह मूवी साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अहम किरदार निभाया था. हालांकि, साल 2026 में आई ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आईं हैं.

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान से लेकर रानी मुखर्जी तक, सोशल मीडिया से दूर हैं ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक ने बनाकर किया था डिलीट

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 14 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. इस मूवी को थिएटर्स में काफी पसंद किया गया था. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को ओटीटी पर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. इस मूवी में आपको रिश्तों, दोस्ती, प्यार और इमोशन्स से उलझी हुई नजर आती है. बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ फिल्म में कुणाल और दिया नाम के एक कपल की लव स्टोरी देखने को मिलती है, जो आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola