हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिर चलेगा रोमांस का जादू, वैलेंटाइंस वीक पर ‘सैयारा’ की सिनेमाघरों में होगी दोबारा एंट्री

‘सैयारा’ साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, इस मूवी का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था.  इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा  नजर आई थी, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. वैलेंटाइन वीक पर ‘सैयारा’ फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आपको बता दें कि इससे पहले किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ भी थिएटर में दस्तक दे चुकी है.

विज्ञापन
'सैयारा' दोबारा हो रही रिलीज

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ को लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म में अहान पांडे और अनीता पड्डा नजर आई थी. ‘सैयारा’ फिल्म से दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में कदम रखा था. यह फिल्म Gen Z को खूब पसंद आई थी, शायद यही कारण है कि मेकर्स दोबारा Gen Z के दिलों का धड़काने के लिए फिल्म को री रिलीज कर रहे है. दरअसल, ‘सैयारा’ वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है. लेकिन मेकर्स की ओर फिल्म को री-रिलीज करने का कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. लेकिन बुकमाईशो के शो टाइम पर फिल्म अलग-अलग थिएटर में देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: ‘हमारा आपस में कोई मेल नहीं है…’,रेखा संग अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी

Gen Z  की फेवरेट बन गई थी ‘सैयारा’

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इतना ही नहीं फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों से Gen Z के हैरान करने वाले वीडियो सामने आ रहे थे. आपको बता दें कि ‘सैयारा’ फिल्म देखने के बाद कोई रोता हुआ दिखा, तो वहीं कोई जमीन में लोटता नजर आया. लेकिन वहीं कई लोगों ने इस तरह के वीडियो पर अपनी राय दी और उन्होंने कहा की यह सब एक प्रमोशनल स्टंट है. लेकिन, ‘सैयारा’ के कलाकार अहान और अनीता की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 145 मिनट की इस रोमांटिक-कॉमेडी ने OTT पर मचाया तहलका, IMDb ने दी जबरदस्त रेटिंग

‘सैयारा’ ने कितने का कलेक्शन किया था

‘सैयारा’ फिल्म की कमाई की बात करें, तो सैकनिक के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में 569.75  करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने विदेशों में 171.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म ने 398.25 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि फिल्म को बनाने में 50-60 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. आपको बता दें कि ‘सैयारा’ डेब्यू एक्टर की सबसे बड़ी ओपनिंग भारतीय फिल्म बन गई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दोबारा रिलीज होने के बाद कैसा कलेक्शन करती है. 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Video की ये 7-एपिसोड वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज बनी वर्ल्ड नंबर-1, हर जगह हो रही चर्चा

फरवरी में दोबारा रिलीज होंगी ये फिल्में

आपको बता दें कि ‘सैयारा’ से पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इतनी ही नहीं 20 फरवरी को अजय देवगन की फिल्म ‘युवा’ भी थिएटर मे दस्तक देने वाली है. हालांकि, फरवरी के अंत में सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ भी बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होने वाली है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola