हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को देश ही नहीं पूरे दुनिया में पसंद किया जाता है. उनको चाहने वाले देश विदेश हर जगह मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको इस खबर में अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर कई वर्षों से चल रहे अफवाहों के बारे में बताएंगे. दरअसल, बिग बी ने सिमी गरेवाल के शो ‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल’ में अपनी और रेखा की अफेयर की अफवाहों के बारे में जिक्र किया था, जो अब काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि यह इंटरव्यू उस वक्त अमिताभ बच्चन दिया था, जब उनका करियर एक मुश्किल दौर से गुजर रहा था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
अमिताभ बच्चन पूराना इंटरव्यू हुआ वायरल
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का यह इंटरव्यू उस वक्त का है, जब उनकी कंपनी एबीसीएल आर्थिक संकट से जूझ रही थी. इतना नहीं उस वक्त उनके करियर को लेकर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. उसी दौरान बिग बी ने सिमी गरेवाल से मुलाकात की और उनके शो ‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल’ का हिस्सा बने थे. सिमी गरेवाल शो के इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन पहले आए थे और बाद में जया बच्चन ने भी सेट को ज्वाइन किया था. जया बच्चन के आने बाद अमिताभ बच्चन का व्यवहार काफी बदला हुआ लगने लगा था. दरअसल जैसे ही जया बच्चन आईं, तो अमिताभ बच्चन खुद को ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करने लगे और अपनी बात को रखना शुरू कर दिया.
रेखा को लेकर अमिताभ बच्चन ने क्या कहा
‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल’ में अमिताभ बच्चन से जब रेखा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सवाल पुछा गया, तो बिग बी ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘वे मेरी को-स्टार और सहयोगी रही हैं. सिर्फ काम के दौरान ही हमारी मुलाकात होती थी. सोशली हमारे बीच कुछ भी कॉमन नहीं था. कभी-कभी अवॉर्ड फंक्शन या फिर किसी इवेंट में मुलाकात हो जाती है, बस इतना ही’