तमन्ना भाटिया के साथ ‘रागिनी 3’ में खौफ मचाएगा ये स्टार किड, शशांक घोष ने संभाली निर्देशन की कमान

एकता कपूर की फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ का नया सीक्वल यानी ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया जा चुका है, बालाजी मोशन में बनने वाली इस फिल्म में तमन्ना भाटिया अहम किरदार में नजर आने वाली है. इतना ही नहीं इस फिल्म में एक स्टार किड भी नजर आने वाला है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

ragini 3

तमान्ना भाटिया के साथ नजर आएंगे जुनैद खान

बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘नागिन सीजन 7’ के कारण काफी चर्चा में बने हुए है. एकता कपूर का यह टीवी शो टीआरपी में खूब कमाल कर रहा है. लेकिन इसी बीच ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल, एकता कपूर का प्रोडक्शन बालाजी एक नई फिल्म बनाने जा रहा है. एकता कपूर की इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ बॉलीवुड स्टार का बेटा नजर आने वाला है. हम जिस स्टार किड की बात कर रहे हैं, वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान हैं. रागिनी 3 में जुनैद खान और तमान्ना भाटिया नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘रागिनी 3’ में तमन्ना के साथ नजर आएंगे जुनैद खान

तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट करने वाले हैं. आपको बता दें कि जुनैद खान ने इससे पहले ‘लवयापा’ जैसी रोमांटीक फिल्मों में काम किया है. लेकिन अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अगर आपने पहले ‘रागिनी’ सीरीज वाली फिल्में देखी होगी, तो यह फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है. आपको बता दें कि इस ‘रागिनी’ सीरीज में प्यार, रोमांस, धोखा और हॉरर का डोज देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

शशांक घोष ‘रागिनी 3’ को करेंगे डायरेक्ट

आपको बता दें कि ‘रागिनी’ सीरीज का सीक्वल बनाने के लिए बेहतरीन टीमें शामिल की गई है. जैसे- साहिर रजा इस फिल्म में क्रिएटिव एंगल का कार्य देखने वाले हैं, तो वहीं शशांक घोष फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं.  बता दें कि शशांक घोष ने इससे पहले भी बालाजी मोशन के साथ मिलकर वीर दी  वेडिंग और फ्रेडी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आपको बता दें कि ‘रागिनी 3’ के बाद तमन्ना भाटिया ‘वी शांताराम’, ‘वन’ और ‘रेंजर’ जैसी फिल्में भी उनके पास मौजूद हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ