Amir Khan Reaction On Riddhima Kapoor Debute: बॉलीवुड में कपूर परिवार की नई सदस्य अब स्क्रीन पर धमाल मचा रही है. रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने 45 साल की उम्र में फिल्म दादी की शादी से अभिनय की शुरुआत की है. फिल्म में उनकी मां नीतू कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. यह परिवारिक फिल्म है जो हंसी और इमोशन से भरी हुई है.
आमिर खान का बड़ा बयान
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने मीडिया से मजाकिया अंदाज में कहा कि रिद्धिमा की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए. उन्होंने कहा, “रिद्धिमा की पहली फिल्म है. बहुत बढ़िया काम किया है. रणबीर से बेहतर एक्टिंग की है.” आमिर ने आगे कहा कि उन्हें फिल्म देखकर बहुत मजा आया, यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. आमिर जैसे बड़े कलाकार का इतना खुलकर तारीफ करना रिद्धिमा के लिए बड़ी उपलब्धि है.
यह भी पढ़ें: Mystery से लेकर Thriller तक, ZEE5 पर देखें ये 5 हाई रेटेड फिल्में-सीरीज, कहानी ऐसी की सीट
रिद्धिमा कपूर का डेब्यू
रिद्धिमा कपूर पहले फैशन डिजाइनर के रूप में जानी जाती थीं. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे अभिनेत्री बनेंगी. लेकिन परिवार का सपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने यह बड़ा कदम 45 साल की उम्र में उठाया. फिल्म में वे अपनी मां नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.
दादी की शादी फिल्म
फिल्म दादी की शादी में नीतू कपूर दादी की भूमिका में हैं जो दोबारा शादी का फैसला करती हैं. रिद्धिमा ने अपनी भूमिका में नैचुरल एक्टिंग दिखाई है. बिना किसी प्रेशर के उन्होंने अच्छा परफॉर्मेंस दिया. इसमें आपको कपिल शर्मा के साथ सादिया खतीब मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. बता दें कि ‘दादी की शादी’ की एक और खास बात यह है कि इसमें नीतू कपूर, रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा कपूर, यानी कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते Netflix पर धमाका करेंगी ये 3 सीरीज, गेमिंग और मिस्ट्री का मिलेगा डबल डोज, देखें
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines